होम खेल समापन पर मुख्य अतिथि सांसद अरुण सागर ने खिलाड़ियों को पुरूस्कार देकर बढ़ाया हौसला,सुदामा प्रसाद विद्यास्थली में हुआ आयोजन
सांसद बोले- आज पूरी दुनिया भारत को युवा शक्ति के रूप में देख रही है,सरकार लगातार खेलकूद को लेकर बेहद गंभीर है
शाहजहांपुर | सुदामा प्रसाद विद्यास्थली में मेरा युवा भारत के अंतर्गत जिला स्तरीय खेलकूद कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद अरुण सागर पहुंचे। जहां सभी ने उनका जोरदार स्वागत किया। सांसद ने खिलाड़ियों पुरूस्कार देकर उनका हौसला बढ़ाया। सांसद ने कहा कि आज पूरी दुनिया भारत को युवा शक्ति के रूप में देख रहा है। सरकार भी खेल को बढ़ावा देने पर कार्य कर रही है।
सांसद ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार लगातार खेलकूद को लेकर बेहद गंभीर है। शहर से लेकर गांव-गांव तक छुपी हुई प्रतिभा को बाहर लाने के लिए सरकार लगातार योजनाएं शुरू कर रही है। जिनमे खेलो इंडिया, फिट इंडिया मूवमेंट, पंचायत युवा क्रीड़ा और खेल अभियान शामिल हैं। इसके अलावा भी सरकार की तरफ से समय समय पर खेलकूद को लेकर कार्यक्रम किए जाते रहे हैं। उसको जोर देने के लिए प्रशासन भी पूरी तैयारी के साथ जुटता है। शाहजहांपुर में भी सांसद खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं का लाभ सबसे ज्यादा उन युवाओं को होगा। जो बेहद टैलेंटेड होते हैं लेकिन किन्ही कारणों से उनकी प्रतिभा को अच्छा मंच नही मिल पाता है। अपनी प्रतिभा को लोगों तक नही पहुंचा पाते हैं। इन योजनाओं का लाभ ऐसे ही युवाओं को मिलता है। उन्होंने कहा कि खेलकूद को लेकर अब पूरी दुनिया में भारत का डंका बज रहा है। आज दुनिया भारत को युवा शक्ति के देश के रूप में देख रही है।सांसद ने कहा कि “खेलेगा भारत - खिलेगा भारत”, यही हमारा संकल्प है। सरकार भी खेल को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रही है ताकि हर गांव, हर शहर से नए खिलाड़ी निकलें और तिरंगा पूरी दुनिया में लहराएं।
इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, प्रधानाचार्य उज्ज्वल मिश्रा, जिला युवा अधिकारी मयंक भदौरिया एवं अन्य सभी शिक्षक उपस्थित रहे।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।