होम सांसद अरुण सागर ने शाहजहांपुर लोकसभा क्षेत्र में एसआईआर के तहत सूची का निरीक्षण कर बीएलओ के साथ की बैठक,बूथों की सूची को किया चेक

समाचारदेशप्रादेशिकीउत्तर-प्रदेशदिल्ली Alert Star Digital Team Dec 23, 2025 06:56 PM

सांसद अरुण सागर ने शाहजहांपुर लोकसभा क्षेत्र में एसआईआर के तहत सूची का निरीक्षण कर बीएलओ के साथ की बैठक,बूथों की सूची को किया चेक

सांसद बोले-एसआईआर का मकसद चुनाव को निष्पक्ष कराना है

सांसद अरुण सागर ने शाहजहांपुर लोकसभा क्षेत्र में एसआईआर के तहत सूची का निरीक्षण कर बीएलओ के साथ की बैठक,बूथों की सूची को किया चेक

शाहजहांपुर | भाजपा सांसद अरूण सागर ने नगर विधानसभा के वार्ड नंबर 43 में पहुंचकर एसआईआर के तहत सूची का निरीक्षण कर बीएलओ के साथ बैठक की। बूथ नंबर 167, 168, 169, 192, 193 सूची देखने के बाद उन्होने बीएलओ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता भी मौजूद रहीं। सांसद ने स्पष्ट कहा कि जनपदवासियों को एसआईआर का फार्म भरने में कोई दिक्कत न हो, उनकी समस्याओं का समय से समाधान कराकर फार्म ठीक तरह से जमा कराया जाए। 

सांसद अरूण सागर ने कहा कि एसआईआर का मकसद है कि देश में छुपे घुसपैठियों को सामने लाना। अब तक उन्ही वोटो के आधार पर दूसरी पार्टियां चुनाव मैदान में दम भर्ती थीं। एसआईआर का मकसद निष्पक्ष चुनाव कराना है। उन्होंने कहा कि शाहजहांपुर में प्रशासन से लेकर एसआईआर कार्य से जुड़ी सभी कर्मचारियों ने बहुत मेहनत के साथ कार्य किया है। खासतौर से डीएम ने जिस बेहतर ढंग से इस कार्य से जुड़े बीएलओ को सम्मानित करने का प्लान बनाया वह काफी अच्छा रहा। उन्होने कहा कि ज्यादातर एसआईआर के फार्म भरे जा चुके हैं। लेकिन कहीं कुछ लोगों के अगर रहे गए हैं तो वह जल्द से जल्द फार्म भरकर बीएलओ को सौंप दें। मतगणना सूची में भी भी अपना नाम चेक करें। सांसद ने कहा कि देश के सभी राज्यों में एसआईआर का कार्य चल रहा है। विपक्ष ने कई बार एसआईआर का कार्य में बाधा बनने की कोशिश की लेकिन सरकार ने उनको कामयाब नही होने दिया |

इस दौरान साथ में महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, महानगर उपाध्यक्ष मुकेश राठौर आदि पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)