होम मोदी-नीतीश की मुलाकात पर शाहनवाज हुसैन का बड़ा दावा, बोले- बिहार के लिए खुल गया केंद्र का खजाना, ममता सरकार की तुलना इस्लामिक स्टेट से की

समाचारराजनीतिप्रादेशिकीबिहार Alert Star Digital Team Dec 22, 2025 06:36 PM

मोदी-नीतीश की मुलाकात पर शाहनवाज हुसैन का बड़ा दावा, बोले- बिहार के लिए खुल गया केंद्र का खजाना, ममता सरकार की तुलना इस्लामिक स्टेट से की

नई दिल्ली: बिहार में एनडीए की सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार (22 दिसंबर, 2025) को पहली बार दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से औपचारिक मुलाकात की। इस हाई-प्रोफाइल बैठक में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी उनके साथ मौजूद रहे।

मोदी-नीतीश की मुलाकात पर शाहनवाज हुसैन का बड़ा दावा, बोले- बिहार के लिए खुल गया केंद्र का खजाना, ममता सरकार की तुलना इस्लामिक स्टेट से की

नई दिल्ली: बिहार में एनडीए की सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार (22 दिसंबर, 2025) को पहली बार दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से औपचारिक मुलाकात की। इस हाई-प्रोफाइल बैठक में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी उनके साथ मौजूद रहे। इस मुलाकात के बाद भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि पीएम मोदी और सीएम नीतीश की जोड़ी हिट साबित हुई है और अब "केंद्र सरकार का खजाना बिहार के लिए खुला है।"

शाहनवाज हुसैन ने मीडिया से बातचीत में कहा कि शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री खुद पटना गए थे और अब शपथ के बाद नीतीश कुमार दिल्ली आए हैं। उन्होंने बताया कि दोनों शीर्ष नेताओं के बीच बहुत अच्छी मुलाकात हुई है और केंद्र सरकार की तरफ से अब बिहार के विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

बंगाल और ममता बनर्जी पर तीखा हमला

पश्चिम बंगाल की सियासत पर टिप्पणी करते हुए शाहनवाज हुसैन ने टीएमसी से निलंबित विधायक हुमायूं कबीर द्वारा नई पार्टी बनाने को एक सोची-समझी चाल बताया। उन्होंने कहा कि हुमायूं कबीर टीएमसी के एजेंट हैं और "यह पूरी स्क्रिप्ट ममता बनर्जी ने लिखी है।" उनका कहना था कि ममता जानबूझकर ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही हैं ताकि उनसे नाराज मुस्लिम वोटर विपक्ष के पास जाने के बजाय बंट जाएं।

वहीं, एक बंगाली गायिका के विरोध के मामले में शाहनवाज हुसैन ने ममता सरकार पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने राज्य के हालातों की तुलना आतंकी संगठन से करते हुए कहा, "बंगाल में सारी मर्यादाएं टूट रही हैं। कलाकारों को प्रदर्शन करने की इजाजत नहीं दी जा रही। मानो इस्लामिक स्टेट की हुकूमत चल रही हो।" उन्होंने आरोप लगाया कि वहां 'श्री राम' बोलने पर ममता बनर्जी भड़क जाती हैं और अब गानों पर भी राजनीति की जा रही है।

महाराष्ट्र से लेकर बांग्लादेश तक पर दी प्रतिक्रिया

महाराष्ट्र निकाय चुनावों और अन्य राज्यों में भाजपा के प्रदर्शन पर शाहनवाज हुसैन ने कहा कि "बिहार से जो सुनामी चली थी, वह महाराष्ट्र भी पहुंच गई है।" उन्होंने दावा किया कि विपक्ष नाम की कोई चीज अब बचने वाली नहीं है। अरुणाचल प्रदेश और गोवा का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जहां भी चुनाव होंगे, वहां भाजपा ही जीतेगी।

इसके अलावा, बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार पर उन्होंने सख्त लहजे में कहा, "बांग्लादेश में जिहादियों की हरकतों की पूरी दुनिया के मुसलमानों को खड़े होकर निंदा करनी चाहिए। इन लोगों ने इस्लाम को बदनाम किया है। मुस्लिम का चोला पहनकर ये इंसानियत के दुश्मन हैं।" उन्होंने यह भी बताया कि भारत सरकार इस मसले पर चिंता जता रही है और शेख हसीना ने भी इन घटनाओं की निंदा की है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)