होम भाजपा सांसद अरुण सागर ने वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को लखनऊ से दिल्ली चलाए जाने एवं शाहजहांपुर में ठहराव किए जाने की लोकसभा में करी मांग

समाचारदेशअर्थ व बाजारप्रादेशिकीउत्तर-प्रदेशदिल्ली Alert Star Digital Team Dec 5, 2025 08:50 PM

भाजपा सांसद अरुण सागर ने वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को लखनऊ से दिल्ली चलाए जाने एवं शाहजहांपुर में ठहराव किए जाने की लोकसभा में करी मांग

सांसद ने कहा कि शाहजहांपुर वासी इस मांग को लेकर कई बार उनसे मुलाकात कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी वह वंदे भारत ट्रेन के लिए रेल मंत्री को भी पत्र लिख चुके हैं

भाजपा  सांसद अरुण सागर ने वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को लखनऊ से दिल्ली चलाए जाने एवं शाहजहांपुर में ठहराव किए जाने  की लोकसभा में करी मांग

शाहजहांपुर | (एलर्ट स्टार)  भाजपा सांसद अरुण सागर ने शुक्रवार को लोकसभा में शून्य काल के दौरान शाहजहांपुर के अहम मुद्दे को उठाया है। उन्होंने कहा कि लखनऊ से दिल्ली तक वंदे भारत ट्रेन का संचालन शुरू किया जाये और उसका ठहराव शाहजहांपुर में भी दिया जाए। उन्होंने कहा कि शाहजहांपुर वासी इस मांग को लेकर कई बार उनसे मुलाकात कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी वह वंदे भारत ट्रेन के लिए रेल मंत्री को भी पत्र लिख चुके हैं। 

सांसद ने शून्य काल के दौरान संसद भवन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोच से वंदे भारत ट्रेने देश की रफ्तार बढ़ा रही हैं। ये ट्रेने यात्रियों को न केवल तेज और लाभदायक सफर दे रही हैं बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूत कर रही हैं। इसी तरह रेलमंत्री के कुशल नेतृत्व में रेलवे विभाग लगातार प्रगति की राह पर अग्रसर है। उनकी मेहनत से ही देश के लाखों यात्रियों का जीवन आसान हो गया है। सांसद ने कहा कि शाहजहांपुर वासी पिछले काफी समय से दिल्ली से लखनऊ वंदे भारत ट्रेन के संचालन एवं शाहजहांपुर स्टेशन पर ट्रेन के ठहराव की मांग कर रहे हैं। वह लगातार अपनी बात को शीर्ष नेतृत्व तक पहुंचाने की मांग उठाते रहे हैं। उन्होंने कहा कि लखनऊ से दिल्ली के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन शाहजहांपुर होते हुए शुरू किया जाए। इस ट्रेन का ठहराव शाहजहांपुर में स्टेशन पर भी दिया जाए। सांसद ने आगे कहा कि वह इस मांग को लेकर एक जुलाई को रेलमंत्री को पत्र भी लिख चुके हैं। जिसका संज्ञान लेते हुए रेलमंत्री की तरफ से सबंधित विभाग को जांच करने के निर्देश दिए थे लेकिन उसके बाद जांच कहां तक पहुंची इसकी कोई जानकारी नही है। 

सांसद ने बताया कि भाजपा सरकार लगातार देशवासियों की उम्मीदों पर खरा उतर रही है। चुनाव के समय पार्टी ने जो वादे किए थे। सरकार उन वादों को लगातार पूरा कर रही है। देश के हर नागरिक तक सरकारी की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। यात्रियों के लिए ट्रेनों का सफर आरामदायक बना दिया है। आज के समय में देश के कोने-कोने में ट्रेनों का संचालन किया जा चुका है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि जो मांग उन्होने सदन में उठाई है। उस पर बहुत जल्द विचार कर सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)