होम नोएडा में नीले झंडे तो लहराएंगे पर मायावती का चेहरा रहेगा गायब, BSP की महारैली में अब आकाश आनंद पर रहेगा फोकस

समाचारराजनीतिप्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Dec 5, 2025 07:44 PM

नोएडा में नीले झंडे तो लहराएंगे पर मायावती का चेहरा रहेगा गायब, BSP की महारैली में अब आकाश आनंद पर रहेगा फोकस

बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के 69वें महापरिनिर्वाण दिवस के मौके पर बहुजन समाज पार्टी (BSP) द्वारा 6 दिसंबर 2025 को नोएडा स्थित राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल में एक विशाल श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

नोएडा में नीले झंडे तो लहराएंगे पर मायावती का चेहरा रहेगा गायब, BSP की महारैली में अब आकाश आनंद पर रहेगा फोकस

बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के 69वें महापरिनिर्वाण दिवस के मौके पर बहुजन समाज पार्टी (BSP) द्वारा 6 दिसंबर 2025 को नोएडा स्थित राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल में एक विशाल श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में 6 मंडल, उत्तराखंड और दिल्ली के समर्थक पुष्पांजलि अर्पित करने जुटेंगे।

मायावती ने X पर पोस्ट कर रद्द की प्रस्तावित रैली

इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में बसपा सुप्रीमो मायावती को शिरकत करना था, लेकिन उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर खुद ही पोस्ट कर प्रस्तावित रैली रद्द करने का ऐलान कर दिया। उन्होंने रैली रद्द करने की मुख्य वजह आमजन को होने वाली दिक्कतों को बताया। मायावती ने कहा कि वह लखनऊ स्थित अपने आवास पर ही बाबा साहेब को निजी तौर पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगी।

इसके साथ ही, मायावती ने अन्य लोगों से भी यही अपील की है कि "कार्यकर्ता बिना किसी राजनीतिक दिखावे के शांति के साथ श्रद्धासुमन अर्पित करें।"

अब आकाश आनंद होंगे मुख्य अतिथि

बसपा सुप्रीमो की अनुपस्थिति के कारण, अब इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बसपा के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद उपस्थित रहेंगे। साथ ही, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आनंद कुमार भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। पुष्पांजलि कार्यक्रम सुबह 8:00 बजे से शुरू होगा।

पार्टी के जिला, मंडल और विधानसभा स्तर के सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक तैयारियों में जुटे हैं। इस दौरान वे मतदाता सूची के विशेष गहन परीक्षण (SIR) के महत्वपूर्ण कार्यों के साथ-साथ इस कार्यक्रम की तैयारियों को भी सुनिश्चित कर रहे हैं।

राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज

माना जा रहा है कि 6 दिसंबर को लाखों की संख्या में बसपा समर्थक बाबा साहब को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इस आयोजन को यूपी में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर राजनीतिक गलियारों में बसपा का मास्टर स्ट्रोक बताया जा रहा है। बहरहाल, 6 दिसंबर को नोएडा की सड़कों पर नीली पताकाएं तो लहराएंगी, लेकिन बसपा सुप्रीमो मायावती का चेहरा गायब रहेगा और सारा फोकस युवा नेतृत्व आकाश आनंद पर रहेगा।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)