होम मदद करने नहीं, कारोबार करने आए हैं पुतिन, रूसी राष्ट्रपति के दौरे पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान

समाचारराजनीतिप्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Dec 5, 2025 07:17 PM

मदद करने नहीं, कारोबार करने आए हैं पुतिन, रूसी राष्ट्रपति के दौरे पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत दौरे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनकी महत्वपूर्ण बातचीत पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सवाल खड़े किए हैं।

मदद करने नहीं, कारोबार करने आए हैं पुतिन, रूसी राष्ट्रपति के दौरे पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत दौरे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनकी महत्वपूर्ण बातचीत पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सवाल खड़े किए हैं। लखनऊ में सपा चीफ अखिलेश यादव ने पुतिन के दौरे को लेकर तंज कसते हुए कहा कि, "आज डॉलर कहां पहुंच गया है? टैरिफ लग गया है, अगर रशिया के राष्ट्रपति आए हैं तो वह कारोबार करने आए हैं, आपकी मदद नहीं होगी।" अखिलेश ने यह भी कहा कि रूस और चीन का रिश्ता बहुत मजबूत है।

लखनऊ में एक कार्यक्रम के दौरान अखिलेश यादव ने कफ सिरप मामले और SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) प्रक्रिया को लेकर भी बीजेपी सरकार पर निशाना साधा और वोटर लिस्ट को आधार कार्ड से जोड़ने की मांग की।

अखिलेश का सवाल: वोटर लिस्ट को आधार कार्ड से क्यों नहीं जोड़ रही सरकार?

SIR प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि, "जब आधार कार्ड में पूरा डॉक्यूमेंटेशन है, उसमें पूरा डेटा है। बैंक खाता, ड्राइविंग लाइसेंस, जमीन की रजिस्ट्री, मेडिकल सुविधा, पासपोर्ट सब कुछ आधार कार्ड से जुड़ा हुआ है तब आप मतदाता सूची को आधार कार्ड से क्यों नहीं जोड़ रहे? इन्हें जनता को परेशान करना है।" उन्होंने यह भी कहा कि बीजेपी वाले संविधान को न मानने वाले लोग हैं और SIR भी NRC का शॉर्टर फॉर्म है।

'आज बुलडोजर कहां है?' कफ सिरप मामले पर घेरा

कफ सिरप मामले पर पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि, "यह जो बनारस में और कई प्रदेशों में फैला हुआ नेटवर्क है, इसमें एडमिनिस्ट्रेशन, पुलिस प्रशासन और भारतीय जनता पार्टी के लोग शामिल हैं। दवाई, खांसी के सिरप पर प्रश्न लग रहे हैं। आज बुलडोजर कहां है?"

अखिलेश ने दावा किया कि इस बार जनता इन्हें बुरी तरह हरा देगी। उन्होंने कहा, "बुलडोजर चला है सबसे ज्यादा PDA पर, PDA समाज के ऊपर सबसे ज्यादा अन्याय हुआ है, पीड़ित किए गए हैं।" उन्होंने कहा कि जब हम वर्ल्ड पॉलिटिक्स में एंटर कर रहे हैं तो हमें यह भी देखना होगा कि हमारा देश कैसे और सुरक्षित हो।

यूपी में घुसपैठी सर्च अभियान पर तंज

यूपी में घुसपैठियों के सर्च अभियान को लेकर अखिलेश यादव ने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि "बिहार में कितने घुसपैठी निकल गये है। यूपी में कोई घुसपैठी नहीं है। यह सरकार गरीबों के खिलाफ है।" उन्होंने सीधे प्रधानमंत्री पर सवाल उठाते हुए कहा कि, "अगर लखनऊ में घुसपैठी आये हैं तो देश के प्रधानमंत्री क्या कर रहे थे ? घुसपैठ को लेकर यह सरकार झूठ बोल रही है।"

इसके अलावा, 6 दिसम्बर को बाबा साहेब के परिनिर्वाण दिवस पर कार्यक्रम रद्द करने पर अखिलेश यादव ने कहा कि, "बीजेपी संविधान के खिलाफ है। बीजेपी बाबा साहेब के खिलाफ है कार्यक्रम कैंसल कराया दिया गया।"

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)