होम सहकारी बैंक स्थित नमो सभागार में ग्राऊंड ब्रेकिंग समेरेमी का किया गया आयोजन, सहकारिता मंत्री एवं सांसद अरुण सागर ने किया शुभारंभ

समाचारदेशखेलप्रादेशिकीउत्तर-प्रदेशयूथकरियर Alert Star Digital Team Sep 26, 2025 07:54 PM

सहकारी बैंक स्थित नमो सभागार में ग्राऊंड ब्रेकिंग समेरेमी का किया गया आयोजन, सहकारिता मंत्री एवं सांसद अरुण सागर ने किया शुभारंभ

सांसद बोले-किसानों को राहत देने और उन तक उर्वरक आसानी से पहुंचाने के लिए सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है

सहकारी बैंक स्थित नमो सभागार में ग्राऊंड ब्रेकिंग समेरेमी का किया गया आयोजन, सहकारिता मंत्री एवं सांसद अरुण सागर ने किया शुभारंभ

शाहजहांपुर |  जिला सहकारी बैंक स्थित नमो सभागार में ग्राऊंड ब्रेकिंग सेरेमनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया । मुख्य अतिथि सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर और भाजपा सांसद अरुण सागर ने कार्यक्रम में पहुंतकर शुभारंभ किया। इस दौरान सांसद ने नवगठित एम पैक्स व्यवसाय संचालन, बैंकिंग अधिकार पत्र और उर्वरक लाइसेंस वितरण की जानकारी दी। कार्यक्रम में पहुंचे  पदाधिकारियों ने उनका फूल मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया। 

सांसद अरुण सागर ने बताया कि केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार ने हमेशा किसान को अपनी प्राथमिकता पर रखा है। किसानों को किसी भी तरह की समस्याएं न आए। इसके लिए लाभकारी योजनाएं चलाई हैं। कुछ दिन पहले कहा गया था कि खाद किसानो तक नही पहुंच पा रही है लेकिन ये महज अफवाह फैलाई गई थी। प्रदेश मे पर्याप्त खाद है जो किसानो को दी जा रही है। जहां जहां लापरवाही या कालाबाजारी की शिकायतें आई तो सरकार ने जिम्मेदारों पर सख्त एक्शन लिया है। एम-पैक्स (M-PACS) का मतलब बहुद्देशीय प्राथमिक कृषि ऋण समिति  है। यह ग्रामीण स्तर पर किसानों को सहकारी नियमों के तहत कृषि से संबंधित विभिन्न सेवाएं, जैसे खाद, बीज, कीटनाशक, कम दर पर ऋण, और अन्य जनसुविधाएं प्रदान करने के लिए एक संस्थागत मॉडल बनाया गया है। एम-पैक्स का मुख्य उद्देश्य सहकारी तंत्र को मजबूत करना, किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और गांवों में ही सभी आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि किसानों के हित में सरकार ने सबसे ज्यादा योजनाएं बनाई हैं। उन योजनाओं का लाभ किसानो तक पहुंच रहा है। 

 

इस दौरान जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा, महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, डीसीबी चेयरमैन डीपीएस राठौर  एवं अन्य लोगों की उपस्थिति रही।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)