होम काशीपुर हिंसा के बीच I Love Mohammad विवाद पर बोले धर्मगुरु – राजनीति नहीं, आस्था का मामला

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Sep 26, 2025 07:46 PM

काशीपुर हिंसा के बीच I Love Mohammad विवाद पर बोले धर्मगुरु – राजनीति नहीं, आस्था का मामला

देशभर में ‘आई लव मोहम्मद’ कहने और सोशल मीडिया पर पोस्ट को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। कई हिस्सों में विरोध-प्रदर्शन हिंसक रूप ले चुके हैं और तनाव की स्थिति बनी हुई है। इसी बीच शिया मुस्लिम धर्मगुरु मौलाना कल्बे जव्वाद ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि सभी मुसलमानों को ‘आ

काशीपुर हिंसा के बीच I Love Mohammad विवाद पर बोले धर्मगुरु – राजनीति नहीं, आस्था का मामला

देशभर में ‘आई लव मोहम्मद’ कहने और सोशल मीडिया पर पोस्ट को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। कई हिस्सों में विरोध-प्रदर्शन हिंसक रूप ले चुके हैं और तनाव की स्थिति बनी हुई है। इसी बीच शिया मुस्लिम धर्मगुरु मौलाना कल्बे जव्वाद ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि सभी मुसलमानों को ‘आई लव मोहम्मद’ कहने का हक है और इसमें किसी को कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए।

कल्बे जव्वाद ने कहा – “धर्म का मामला, राजनीति न बने”

मौलाना कल्बे जव्वाद ने कहा, “आई लव मोहम्मद कहना हम सभी मुसलमानों का हक है, लेकिन अब इसमें राजनीतिक लोग घुस गए हैं। यह धार्मिक मामला है, जिसका फायदा राजनीतिक दल उठाना चाहते हैं। हम इसका विरोध करते हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “यह कोई भी कह सकता है, इसका सबको हक है। मुसलमान ‘आई लव मोहम्मद’ कह सकते हैं, हमारे हिंदू भाई ‘आई लव राम’ या ‘आई लव कृष्ण’ कह सकते हैं, जिस पर हमें कोई ऐतराज नहीं है।”

मौलाना ने स्पष्ट किया कि “अगर कोई ‘आई लव शैतान’ भी कहे तो वह उसकी बात है, लेकिन हमें ‘आई लव मोहम्मद’ कहने का पूरा अधिकार है। इस मुद्दे को राजनीति का रूप नहीं दिया जाना चाहिए।”

काशीपुर में हिंसा के बाद बढ़ा विवाद

हाल ही में उत्तराखंड के काशीपुर में ‘आई लव मोहम्मद’ जुलूस के दौरान उपद्रव हो गया था। भीड़ ने पुलिस पर पथराव किया और सरकारी वाहनों को नुकसान पहुंचाया। स्थिति बिगड़ने पर इलाके में भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा।

मुख्यमंत्री धामी ने दिए सख्त निर्देश

काशीपुर हिंसा के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रशासन को सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार करने की बात कही है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)