होम FCRA लाइसेंस रद्द होने के अगले ही दिन सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी, लद्दाख में तनाव बढ़ा

समाचारदेशअपराध Alert Star Digital Team Sep 26, 2025 06:50 PM

FCRA लाइसेंस रद्द होने के अगले ही दिन सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी, लद्दाख में तनाव बढ़ा

लद्दाख के सामाजिक और पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को लेह पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई लद्दाख में हाल ही में हुई हिंसा के बाद की गई है। वांगचुक को उस समय हिरासत में लिया गया जब वह दोपहर 2:30 बजे निर्धारित प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल होने जा रहे थे।

FCRA लाइसेंस रद्द होने के अगले ही दिन सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी, लद्दाख में तनाव बढ़ा

लद्दाख के सामाजिक और पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को लेह पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई लद्दाख में हाल ही में हुई हिंसा के बाद की गई है। वांगचुक को उस समय हिरासत में लिया गया जब वह दोपहर 2:30 बजे निर्धारित प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल होने जा रहे थे। उन्हें राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत गिरफ्तार किया गया है, हालांकि अभी तक जेल नहीं भेजा गया है।

NGO का FCRA लाइसेंस रद्द

एक दिन पहले ही गृह मंत्रालय ने वांगचुक की NGO स्टूडेंट्स एजुकेशनल एंड कल्चरल मूवमेंट ऑफ लद्दाख (SECMOL) का FCRA रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया था। मंत्रालय ने यह कदम विदेशी चंदे को लेकर नियमों के उल्लंघन के आरोपों पर उठाया। गौरतलब है कि 24 सितंबर को लद्दाख में हुए हिंसक प्रदर्शन में पुलिस की गाड़ियों और बीजेपी दफ्तर को आग के हवाले कर दिया गया था। इस घटना में 4 लोगों की मौत हो गई थी और 70 से अधिक लोग घायल हुए थे।

वांगचुक का जवाब: ‘बलि का बकरा बनाया जा रहा’

गिरफ्तारी से पहले सोनम वांगचुक ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि उन्हें हिंसक घटनाओं के लिए बलि का बकरा बनाया जा रहा है ताकि असल समस्याओं से ध्यान भटकाया जा सके। वांगचुक ने कहा था, "यह कहना कि हिंसा मेरे या कांग्रेस द्वारा भड़काई गई थी, असल समस्या से निपटने के बजाय जिम्मेदारी टालने की कोशिश है।"

उन्होंने आगे कहा, "मैं देख रहा हूं कि वे मुझे जन सुरक्षा अधिनियम के तहत जेल में डालने की तैयारी कर रहे हैं। मैं इसके लिए तैयार हूं, लेकिन यह कदम लद्दाख की समस्याओं को और गहरा देगा।"

बढ़ता तनाव और चिंता

वांगचुक की गिरफ्तारी के बाद लद्दाख में माहौल और तनावपूर्ण हो गया है। प्रदर्शनकारियों और स्थानीय संगठनों ने सरकार की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं और चिंता जताई है कि इससे स्थिति और बिगड़ सकती है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)