होम शाहजहांपुर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंति पर सांसद अरुण सागर बोले पंडित दीनदयाल उपाध्याय भारत माता के महान सपूत और एकात्म मानववाद के प्रणेता थे
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंति पर पुवायां में की गई संगोष्ठी में सांसद अरुण सागर और फरीदपुर विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल पहुंचे
शाहजहांपुर | पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंति मनाने के लिए पुवायां विधानसभा के ब्लाक सभागार में जिला संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद अरुण सागर और फरीदपुर से भाजपा विधायक डाॅ. श्याम बिहारी लाल ने पहुंचकर संगोष्ठी का शुभारंभ किया। इस दौरान पदाधिकारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। सांसद ने सभी का आभार जताते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय की उपलब्धियों को गिनाते हुए सरकार द्वारा उनके नाम पर चलाई गई योजनाओं के बारे में बताया।
सांसद ने पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का मानना था कि स्वदेशी और लघु उद्योग भारत की आर्थिक योजना की आधारशिला होनी चाहिए, जिसमें सद्भाव, सांस्कृतिक, राष्ट्रीय नीति और अनुशासन का समावेश हो। स्वदेशी की प्राथमिकता रखते हुए वह विश्व स्तर पर हो रहे नवाचारों को अपनाने के भी कतई खिलाफ नहीं थे। भारतीय जनसंघ के संस्थापक व ‘एकात्म मानववाद’ के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय को उनकी जयंती पर वंदन करता हूं। उन्होंने एकात्म मानव दर्शन के माध्यम से व्यक्ति, समाज और राष्ट्र को एक समग्र इकाई मानकर आर्थिक प्रगति के साथ नैतिक व सांस्कृतिक उत्थान पर भी बल दिया। सांसद ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय को भारत माता का महान सपूत और एकात्म मानववाद के प्रणेता बताया। उन्होंने कहा कि देश को समृद्धि की राह दिखाने वाले उनके राष्ट्रवादी विचार और अंत्योदय के सिद्धांत विकसित भारत के निर्माण में बहुत काम आने वाले हैं। उन्होंने कहा कि “अंत्योदय की भावना और ‘एकात्म मानववाद’ के माध्यम से पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने भारतीय राजनीति को नई दिशा दी। उनकी सोच, जीवन दर्शन और देश के प्रति अटूट प्रेम ने हमें सिखाया कि विकास का असली अर्थ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सुविधाएं सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने उनके नाम से तमाम जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं। जिनमे पंडित दीनदयाल उपाध्याय गरीबी मुक्त गांव योजना, पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्वरोजगार योजना, पंडित दीनदयाल उपाध्याय कैशलेस योजना, दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन किसान योजना, दीनदयाल उपाध्याय आवास योजना दीन दयाल लोन योजना जैसी तमाम योजनाएं शामिल हैं। जिसका लाभ जरूरतमंदों को मिल रहा है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।