होम CM मोहन यादव का स्वदेशी मंत्र, तिरंगा रैली संग दी आत्मनिर्भरता की सीख

प्रादेशिकीमध्य-प्रदेश Alert Star Digital Team Sep 25, 2025 07:23 PM

CM मोहन यादव का स्वदेशी मंत्र, तिरंगा रैली संग दी आत्मनिर्भरता की सीख

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को रवींद्र भवन में राज्य स्तरीय स्वदेशी जागरण सप्ताह का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने महात्मा गांधी और जनसंघ संस्थापक पंडित दीन दयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि अर्पित की और दोनों की समानताओं पर प्रकाश डाला।

CM मोहन यादव का स्वदेशी मंत्र, तिरंगा रैली संग दी आत्मनिर्भरता की सीख

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को रवींद्र भवन में राज्य स्तरीय स्वदेशी जागरण सप्ताह का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने महात्मा गांधी और जनसंघ संस्थापक पंडित दीन दयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि अर्पित की और दोनों की समानताओं पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का आयोजन मध्यप्रदेश जन-अभियान परिषद और स्वदेशी जागरण मंच ने किया।

तिरंगा रैली में शामिल हुए 300 लोग

शुभारंभ के बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने तिरंगा हाथ में लेकर रैली निकाली। इस रैली में करीब 300 लोग शामिल हुए। बताया गया कि स्वदेशी जागरण सप्ताह प्रदेश के 313 विकासखंडों में आयोजित किया जा रहा है, जो 2 अक्टूबर तक चलेगा।

“प्रधानमंत्री मोदी स्वदेशी अभियान के ब्रांड एंबेसडर”

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा, “दुनिया आज भारत पर निर्भर है। इसलिए भारत को स्वदेशी की सच्ची शक्ति को समझना चाहिए। हमें स्वावलंबन की ज्योति हमेशा जलाए रखनी होगी।” उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्वदेशी अभियान का ब्रांड एंबेसडर बताते हुए कहा कि आजादी के आंदोलन की नींव भी स्वदेशी सिद्धांतों पर ही रखी गई थी।

गांधी और दीन दयाल उपाध्याय का किया स्मरण

मुख्यमंत्री ने याद दिलाया कि महात्मा गांधी ने चरखे से सूत कातकर विदेशी कपड़ों की होली जलाई और पूरे देश में स्वदेशी व आजादी का बिगुल फूंका। साथ ही उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि आज पंडित दीन दयाल उपाध्याय की 109वीं जयंती है। पंडित उपाध्याय जनसंघ के संस्थापक और एकात्म मानववाद के प्रणेता थे।

“अपनी मिट्टी से प्रेम करना सीखना होगा”

डॉ. यादव ने कहा कि स्वदेशी अभियान के लिए हमें प्रह्लाद जैसा संकल्प चाहिए। उन्होंने कहा, “कुछ बात है कि हस्ती मिटती नहीं हमारी। हम हर युग में आत्मनिर्भरता और स्वदेशी से दुनिया को जीते हैं।”
सीएम ने भगवान राम और लक्ष्मण के संवाद का उल्लेख करते हुए कहा, “जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी।” यानी अपनी जन्मभूमि स्वर्ग से भी बढ़कर है। उन्होंने संदेश दिया कि हमें अपनी मिट्टी से प्रेम करना सीखना होगा।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)