होम बेहूदगी की सारी हदें पार, राजा भैया के बेटे का मां पर हमला, भानवी सिंह बोलीं – पूत कपूत

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Sep 25, 2025 03:48 PM

बेहूदगी की सारी हदें पार, राजा भैया के बेटे का मां पर हमला, भानवी सिंह बोलीं – पूत कपूत

उत्तर प्रदेश की सियासत में चर्चित नाम राजा भैया के परिवारिक विवाद ने अब सोशल मीडिया पर तूफान खड़ा कर दिया है। कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ़ राजा भैया और उनकी पत्नी भानवी कुमारी सिंह के बीच चल रहा तनाव लंबे समय से सुर्खियों में था

बेहूदगी की सारी हदें पार, राजा भैया के बेटे का मां पर हमला, भानवी सिंह बोलीं – पूत कपूत

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश की सियासत में चर्चित नाम राजा भैया के परिवारिक विवाद ने अब सोशल मीडिया पर तूफान खड़ा कर दिया है। कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ़ राजा भैया और उनकी पत्नी भानवी कुमारी सिंह के बीच चल रहा तनाव लंबे समय से सुर्खियों में था, लेकिन अब इसमें उनका बड़ा बेटा शिवराज प्रताप सिंह भी कूद पड़ा है। पिता के समर्थन में उतरे शिवराज ने मां पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए एक्स (पूर्व ट्विटर) पर वीडियो और पोस्ट डाले, तो वहीं भानवी सिंह ने भी भावुक अंदाज में बेटे को ‘कपूत’ कहकर पलटवार किया।

शिवराज का आरोप – संपत्ति हड़पने से लेकर नानी पर हमले तक

24 सितंबर को एक्स पर लिखे लंबे पोस्ट में शिवराज प्रताप सिंह ने मां भानवी सिंह पर आरोप लगाया कि वह नाना-नानी की संपत्ति हड़पने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने कहा कि मुकदमों में वह बार-बार कोर्ट में बेहूदगी की हदें पार कर चुकी हैं। शिवराज ने यह भी दावा किया कि मां ने वृद्ध और बीमार नानी पर जूतों से हमला किया।

शिवराज ने लिखा, “मम्मा कई बार कोर्ट में छीछालेदर करा चुकी हैं। जज साहब ने वकील से कहा कि अपने क्लाइंट को चुप कराइए।” उन्होंने यह भी कहा कि भानवी सिंह ने पिता राजा भैया से 100 करोड़ रुपये एकमुश्त और हर महीने 25 लाख रुपये ‘गुंडा टैक्स’ की मांग की है। यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

भानवी सिंह का जवाब – बेटे को कहा कपूत, राजा भैया पर गंभीर आरोप

बेटे के आरोपों पर भानवी कुमारी सिंह ने तुरंत पलटवार किया। नवरात्रि का हवाला देते हुए उन्होंने लिखा, “पूत कपूत सुने हैं पर न माता सुनी कुमाता। मुझे भरोसा नहीं कि मेरा बेटा कपूत हो सकता है।”

इसके साथ ही उन्होंने एक वीडियो भी जारी किया, जिसमें उनके नाना और पिता यह कहते नजर आए कि भानवी को उनकी बहन ने पीटा था। भानवी ने राजा भैया पर अपनी ही बहन के साथ अवैध संबंध रखने और परिवार का जीवन बर्बाद करने का आरोप लगाया।

“रातों में घर से बाहर सोना पड़ा”

भानवी सिंह ने भावुक अंदाज में आगे कहा कि उन्हें मजबूरी में कई बार रातों को घर से बाहर सोना पड़ा। उन्होंने बेटे को चेतावनी भरे लहजे में लिखा कि जब उसे सद्बुद्धि आएगी, तब समझेगा कि मां ने कैसी प्रताड़ना झेली है।

भानवी ने अंत में राजा भैया पर अवैध हथियारों का जखीरा रखने और अंतरराष्ट्रीय गिरोह से संबंध होने के आरोप भी लगाए। उन्होंने कहा कि चरित्र हनन से कुछ हासिल नहीं होगा, लेकिन जांच एजेंसियों को असली सच्चाई सामने लानी चाहिए।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)