होम यूपी में आउटसोर्सिंग भर्ती के लिए नया ढांचा, चार ग्रेड में बंटेंगी नौकरियां, मिलेगा 40 हजार तक मानदेय

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Sep 20, 2025 08:27 PM

यूपी में आउटसोर्सिंग भर्ती के लिए नया ढांचा, चार ग्रेड में बंटेंगी नौकरियां, मिलेगा 40 हजार तक मानदेय

उत्तर प्रदेश सरकार ने आउटसोर्सिंग भर्ती को लेकर बड़ा कदम उठाया है। अब विभिन्न विभागों में आउटसोर्स कर्मचारियों की नियुक्ति निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से होगी। इसके लिए राज्य सरकार ने यूपी आउटसोर्स सेवा निगम का गठन कर दिया है।

यूपी में आउटसोर्सिंग भर्ती के लिए नया ढांचा, चार ग्रेड में बंटेंगी नौकरियां, मिलेगा 40 हजार तक मानदेय

UP Jobs Alert: उत्तर प्रदेश सरकार ने आउटसोर्सिंग भर्ती को लेकर बड़ा कदम उठाया है। अब विभिन्न विभागों में आउटसोर्स कर्मचारियों की नियुक्ति निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से होगी। इसके लिए राज्य सरकार ने यूपी आउटसोर्स सेवा निगम का गठन कर दिया है।

चार श्रेणियों में बांटे गए कर्मचारी

नए नियमों के तहत आउटसोर्स कर्मचारियों को चार ग्रेड में वर्गीकृत किया गया है। इनके लिए वेतनमान 20 हजार रुपये से लेकर 40 हजार रुपये तक तय किया गया है। साथ ही उन्हें कर्मचारी भविष्य निधि (PF) और कर्मचारी राज्य बीमा (ESI) का भी लाभ मिलेगा।

भर्ती प्रक्रिया

भर्ती लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगी। हालांकि ग्रेड-3 और ग्रेड-4 पदों पर केवल लिखित परीक्षा से ही चयन किया जाएगा। इस बदलाव से आउटसोर्स कर्मचारियों के शोषण पर रोक लगेगी।

ग्रेड के अनुसार वेतनमान और पद

  • श्रेणी-1 (40,000 रुपये वेतन): डॉक्टर, इंजीनियर, लेक्चरर, प्रोजेक्ट ऑफिसर, अकाउंट ऑफिसर, असिस्टेंट आर्किटेक्ट, रिसर्च ऑफिसर। इन पदों के लिए उच्च शैक्षणिक योग्यताएं तय की गई हैं जैसे एमबीबीएस, बी-टेक और परास्नातक।
  • श्रेणी-2 (25,000 रुपये वेतन): जूनियर इंजीनियर, स्टाफ नर्स और अन्य समान पद।
  • श्रेणी-3 (22,000 रुपये तक वेतन): ऑपरेटर, पैरामेडिकल, जूनियर असिस्टेंट, स्टेनोग्राफर, टाइपिस्ट, टेलीफोन ऑपरेटर, डाटा एंट्री ऑपरेटर, लाइब्रेरियन, फोटोग्राफर, स्टोर कीपर आदि।
  • श्रेणी-4 (20,000 रुपये वेतन): 8वीं से 10वीं पास अभ्यर्थियों के लिए ऑफिस सहायक, लिफ्ट ऑपरेटर, लैब अटेंडेंट, चौकीदार, माली, सफाईकर्मी, नाविक, नाई, मोची, पेंटर, राजमिस्त्री, कुली, लोहार, बढ़ई जैसे पद।

कर्मचारियों को मिलेगा सीधा फायदा

नई व्यवस्था से न केवल कर्मचारियों को स्थिर वेतनमान मिलेगा बल्कि उनके अधिकारों की रक्षा भी होगी। इससे लंबे समय से चल रहे आउटसोर्स कर्मियों के शोषण पर रोक लगने की उम्मीद जताई जा रही है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)