होम सांसद अरुण सागर के अथक प्रयास से बहुत ही जल्द शाहजहांपुर वासी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन से यात्रा करेंगे, रेल मंत्री ने निदेशालय को दिया अति आवश्यक निर्देश

समाचारदेशप्रादेशिकीउत्तर-प्रदेशदिल्ली Alert Star Digital Team Jul 28, 2025 08:55 PM

सांसद अरुण सागर के अथक प्रयास से बहुत ही जल्द शाहजहांपुर वासी "वंदे भारत एक्सप्रेस" ट्रेन से यात्रा करेंगे, रेल मंत्री ने निदेशालय को दिया अति आवश्यक निर्देश

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अन्य समस्याओं का भी संज्ञान लेकर निदेशालय को पत्र लिखकर दिए जांच के निर्देश

सांसद अरुण सागर के अथक प्रयास से बहुत ही जल्द शाहजहांपुर वासी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन से यात्रा करेंगे, रेल मंत्री ने निदेशालय को दिया अति आवश्यक निर्देश

शाहजहांपुर के रेलवे स्टेशन पर बहुत जल्द दिल्ली से लखनऊ जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का ठहराव होगा। साथ ही रेलवे से संबन्धित तमाम समस्याओं को भाजपा सांसद अरूण सागर ने रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव के सामने रखी थीं। रेल मंत्री ने समस्याओं का संज्ञान लेते हुए निदेशालय को पत्र लिखकर विस्तृत जांच के निर्देश दिए है। वहीं सांसद ने रेल मंत्री का आभार जताया है। 

भाजपा सांसद अरुण सागर ने बताया कि अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत शाहजहांपुर के रेलवे स्टेशन पर निर्माण कार्य किया जा रहा है। लगातार कार्यों में लापरवाही और निर्माणाधीन कार्य मे देरी की शिकायत सांसद तक पहुंच रही थीं। जिसकी शिकायत उन्होने कुछ दिन पहले रेलमंत्री से की थी। रेल मंत्री के संज्ञान लेने के बाद डीआरएम मुरादाबाद को शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर निर्माण कार्यो की समिक्षा करने के निर्देश दिए थे। उसके बाद निरीक्षण किया गया था और उसकी रिपोर्ट उन्होंने रेल मंत्री को दी थी। साथ ही इसके अलावा भी रेलवे से संबधित समस्याओं को रेल मंत्री के सामने रखा था और वंदे भारत ट्रेन के ठहराव की भी मांग की थी। उन्होंने रेल मंत्री का आभार जताते हुए कहा कि भाजपा सरकार में विभाग पूरी तरह सक्रिय रहते हैं। जनता की समस्याओं का समाधान कराना भाजपा सरकार की पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी उन्होंने कई समस्याओं को रेल मंत्री के सामने रखा था और उसका निस्तारण कराया गया। कुछ समय पहले तिलहर में बंद रेलवे क्रासिंग को खुलवाया गया था और साथ ही एक रेलवे फाटक को 24 घंटे के लिए खुलवाने का काम किया गया था। जिससे क्षेत्र की जनता को काफी आसानी हुई थी। सांसद ने कहा कि बहुत जल्द शाहजहांपुर का रेलवे स्टेशन इतना भव्य बनकर तैयार होगा। जिसका कोई अंदाजा भी नही लगा सका। ऐसा स्टेशन आसपास के जिले में भी नही होगा। उन्होने कहा कि वंदे भारत ट्रेन भी बहुत जल्द शाहजहांपुर स्टेशन पर रूकने का रास्ता साफ होता दिख रहा है। पूरी उम्मीद है कि रेल मंत्री के संज्ञान लेने के बाद बहुत जल्द शाहजहांपुर वासी भी वंदे भारत एक्सप्रेस से यात्रा कर सकेंगे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)