होम सीएम योगी को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार, फेसबुक पर किया था भड़काऊ पोस्ट

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेशअपराध Alert Star Digital Team Jul 28, 2025 05:59 PM

सीएम योगी को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार, फेसबुक पर किया था भड़काऊ पोस्ट

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार कर लिया गया है। लखीमपुर जिले के नीमगांव थाना क्षेत्र के अछनिया गांव निवासी युवक तैयब खान ने अपनी फेसबुक आईडी पर पाकिस्तान जिंदाबाद और मोदी मुर्दाबाद जैसे भड़काऊ पोस्ट के साथ..

सीएम योगी को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार, फेसबुक पर किया था भड़काऊ पोस्ट

लखीमपुर, उत्तर प्रदेश। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार कर लिया गया है। लखीमपुर जिले के नीमगांव थाना क्षेत्र के अछनिया गांव निवासी युवक तैयब खान ने अपनी फेसबुक आईडी पर पाकिस्तान जिंदाबाद और मोदी मुर्दाबाद जैसे भड़काऊ पोस्ट के साथ सीएम योगी को धमकी दी थी। पोस्ट में लिखा था – "सीएम योगी तुम्हारी अब खैर नहीं है, तुमको हम बम से उड़ा देंगे।"

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ धमकी भरा पोस्ट

यह आपत्तिजनक पोस्ट सोमवार को वायरल हो गई, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। भाजपा कार्यकर्ताओं और हिंदू संगठनों ने इस पर कड़ा विरोध जताया और युवक की गिरफ्तारी की मांग की।

पूर्व प्रधान का भतीजा, सपा नेता की बस में करता है काम

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी तैयब खान गांव के पूर्व प्रधान का भतीजा है और एक सपा नेता की बस में परिचालक के रूप में कार्यरत है। उसके पोस्ट का स्क्रीनशॉट इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हुआ, जिससे पुलिस प्रशासन में खलबली मच गई।

पुलिस ने तत्काल कार्रवाई कर किया गिरफ्तार

नीमगांव थाना प्रभारी आलोक धीमान ने बताया कि युवक के खिलाफ आईटी एक्ट और देशद्रोह सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गांव से गिरफ्तार कर लिया और उससे पूछताछ जारी है।

पुलिस ने की शांति की अपील

पुलिस प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और कहा है कि मामले में कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। सोशल मीडिया पर भड़काऊ और देश विरोधी पोस्ट करने वालों पर सख्त नजर रखी जा रही है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)