होम शाहजहांपुर से नैनीताल, पर्वतीय क्षेत्र और काशी विश्वनाथ के दर्शन की सूविधा मिलेगी: सांसद अरुण सागर

समाचारदेशप्रादेशिकीउत्तर-प्रदेशदिल्लीउत्तराखंड Alert Star Digital Team Jul 22, 2025 10:48 PM

शाहजहांपुर से नैनीताल, पर्वतीय क्षेत्र और काशी विश्वनाथ के दर्शन की सूविधा मिलेगी: सांसद अरुण सागर

सांसद अरुण सागर ने चैयरमेन और रेल मंत्री से मुलाकात कर हावड़ा-लालकुआं सुपरफास्ट एक्सप्रेस की शाहजहांपुर स्टेशन पर स्टापेज की मांग

शाहजहांपुर से नैनीताल, पर्वतीय क्षेत्र और काशी विश्वनाथ के दर्शन की सूविधा मिलेगी: सांसद अरुण सागर

शाहजहांपुर: भाजपा सांसद अरुण सागर लगातार जिले की समस्याओं को मंत्रियों से लेकर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व तक पहुंचा उसका निस्तारण कराने का प्रयास निरंतर कर रहे हैं। सांसद ने जिले से लेकर आसपास जनपदों के लोगों के ट्रेन का सफर आसान बनाने के लिए रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव और रेलवे बोर्ड चैयरमेन सतीश कुमार से दिल्ली में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पत्र देकर कहा कि हावड़ा ट्रेन बरेली के तीन स्थानो पर रूकती है लेकिन शाहजहांपुर में उसका ठहराव नही है। उन्होंने कहा कि दो मिनट का शाहजहांपुर स्टेशन पर स्टापेज देकर हजारों यात्रियों के सफर को सुगम बनाया जा सकता है। सांसद ने कहा कि भाजपा सरकार में जनहित से जुड़ी समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर कराया जाता है ।

सांसद ने कहा कि 12353 (अप) और 12354 (डाउन) हावड़ा से बनारस होते हुए लालकुआं तक चलती है। बरेली के तीन स्थलों बरेली जंक्शन, बरेली सिटी और इज्जतनगर में रूकती है ।लेकिन इस ट्रेन का शाहजहांपुर स्टेशन पर ठहराव नही है। उन्होंने रेल मंत्री और चैयरमेन से कहा कि अगर शाहजहांपुर में दो मिनट का ठहराव कर दे तो शाहजहांपुर, लखीमपुर समेत आसपास के जनपदों के यात्रियों को बनारस के काशी विश्वनाथ के दर्शन की सुविधा मिलेगी। साथ ही ये नैनीताल और अन्य पार्वतीय क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा देने में भी सहायक होगा। इस ट्रेन का स्टापेज शाहजहांपुर वासियों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम होगा। सांसद ने कहा कि रेलवे स्टेशन पर पिछले काफी समय से अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत निर्माण कार्य किया जा रहा है। कार्यों को धीमी गति से किया जा रहा था। ऐसे में लगातार उन तक शिकायत पहुंच रही थी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में कार्यों में लापरवाही या घोटाले, किसी कीमत पर बर्दाश्त नही किए जाते हैं। धीमी गति से कार्यों की शिकायत चैयरमेन से की थी। उसके बाद डीआरएम मुरादाबाद ने रेलवे स्टेशन के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया था। उन्होंने सितंबर 2026 तक निर्माण कार्य पूरा करने का आश्वासन दिया है। सांसद ने कहा कि लगातार रेलवे स्टेशन पर निर्माण कार्य से लेकर तमाम ट्रेनों के ठहराव के लिए वह लगतार संबधित अधिकारियों और रेल मंत्री से मुलाकात कर रहे हैं। उम्मीद है कि बहुत ही जल्द ट्रेनों का ठहराव कर दिया जाएगा।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)