होम ऑपरेशन सिंदूर बना भारत की ताकत का प्रतीक: संसद सत्र से पहले पीएम मोदी का बड़ा बयान, विपक्ष से की सहयोग की अपील

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jul 21, 2025 04:56 PM

ऑपरेशन सिंदूर बना भारत की ताकत का प्रतीक: संसद सत्र से पहले पीएम मोदी का बड़ा बयान, विपक्ष से की सहयोग की अपील

संसद के मानसून सत्र की शुरुआत से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि हाल ही में संपन्न ऑपरेशन सिंदूर भारत की रणनीतिक और सैन्य क्षमता का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने कहा कि इस ऑपरेशन के जरिए देश ने साबित कर दिया है..

ऑपरेशन सिंदूर बना भारत की ताकत का प्रतीक: संसद सत्र से पहले पीएम मोदी का बड़ा बयान, विपक्ष से की सहयोग की अपील

संसद के मानसून सत्र की शुरुआत से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि हाल ही में संपन्न ऑपरेशन सिंदूर भारत की रणनीतिक और सैन्य क्षमता का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने कहा कि इस ऑपरेशन के जरिए देश ने साबित कर दिया है कि भारत अपनी सुरक्षा के साथ-साथ विश्व शांति के लिए भी पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

पीएम मोदी ने गर्व के साथ बताया, “ऑपरेशन सिंदूर में आतंकियों के आकाओं के ठिकानों को महज 22 मिनट में जमींदोज कर दिया गया।”

उन्होंने इस ऑपरेशन को ‘मेड इन इंडिया’ रक्षा प्रणालियों की सफलता का परिचायक बताया और कहा कि भारत में बने हथियारों की अब वैश्विक स्तर पर सराहना हो रही है। “जब मैं विदेशी नेताओं से मिलता हूं, तो वे भारत की नई सैन्य ताकत की खुलकर तारीफ करते हैं,” पीएम मोदी ने कहा।

आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बड़ा कदम

प्रधानमंत्री ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर न सिर्फ एक सैन्य अभियान था, बल्कि यह ‘आत्मनिर्भर भारत’ की सोच को मजबूत करने वाला कदम भी था। उन्होंने बताया कि इस मिशन में इस्तेमाल हुए सभी हथियार पूरी तरह से स्वदेशी थे, जो देश की रक्षा तैयारियों में एक मील का पत्थर हैं।

शुभांशु शुक्ला की ऐतिहासिक अंतरिक्ष यात्रा

पीएम मोदी ने भारतीय अंतरिक्ष मिशन की भी सराहना की। उन्होंने भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला के अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर पहुंचने को “देश के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि” बताया। उन्होंने कहा कि यह भारत की अंतरिक्ष शक्ति में एक और महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ने जैसा है, जो आने वाले वर्षों में और भी ऊंचाइयों को छुएगा।

विपक्ष से की सहयोग की अपील

पीएम मोदी ने संसद सत्र की शुरुआत पर सभी विपक्षी दलों से रचनात्मक सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि “देश के महत्वपूर्ण मुद्दों पर सार्थक चर्चा होनी चाहिए और जनता की उम्मीदों पर संसद को खरा उतरना चाहिए।”

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)