होम जिला पंचायत बोर्ड बैठक में सांसद अरूण सागर ने विद्युत विभाग से लेकर तमाम आमजन की समस्याओं का निस्तारण कराने के दिए निर्देश

समाचारदेशप्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jul 13, 2025 10:41 AM

जिला पंचायत बोर्ड बैठक में सांसद अरूण सागर ने विद्युत विभाग से लेकर तमाम आमजन की समस्याओं का निस्तारण कराने के दिए निर्देश

ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति शासन की मंशानुशार न होने पर अधीक्षण अभियंता की लगाई फटकार

जिला पंचायत बोर्ड बैठक में सांसद अरूण सागर ने विद्युत विभाग से लेकर तमाम आमजन की समस्याओं का निस्तारण कराने के दिए निर्देश

  शाहजहांपुर  विकास भवन सभागार में जिला पंचायत बोर्ड की बैठक की गई। जिसमे वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना, भाजपा सांसद अरुण सागर समेत जिले के विधायक और एमएलसी मौजूद रहे। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र पाल सिंह यादव ने एक पेड़ मां के नाम मिशन के अंतर्गत एक एक चंदन का पौधा देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बैठक के दौरान सांसद ने ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर शहर की समस्याओं को अधिकारियों के सामने रखा और उनसे जवाब तलब किया। ग्रामीणों क्षेत्रों में महज पांच से छह घंटे विद्युत आपूर्ति होने पर सांसद ने विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता की फटकार लगाई। उन्होंने निर्देश दिए कि जल्द से जल्द ग्रामीण क्षेत्रों में शासन की मंशानुशार विद्युत आपूर्ति करने के निर्देश दिए हैं।

सांसद अरुण सागर प्रतिदिन अपने कैंप कार्यालय पर आने वाले ग्रामीण से लेकर शहरी क्षेत्र की जनता की समस्याओं को सुनते हैं। जिसमे अलग अलग विभागों से जुड़े शिकायते उन तक पहुंचती हैं। उन्ही समस्याओं को बैठक के दौरान सांसद ने वित्त मंत्री के सामने अधिकारियों को अवगत कराया और उनसे जवाब तलब किया। सांसद ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार किसानो के लिए जिम्मेदारी के साथ काम कर उनको योजनाओं का लाभ दे रही है। ग्रामीणों को फसल की सिंचाई में किसी तरह की समस्या न आए। इसके लिए 18 घंटे बिजली देने के निर्देश हैं। इसी तरह शहर में 24 घंटे बिजली देने के निर्देश हैं। जिससे शहर के व्यापारियों को बिजली आपूर्ति बाधित न होने से किसी तरह का नुकसान न हो। लेकिन ग्रामीणों क्षेत्र में तहज पांच से छह घंटे भी बिजली दी जा रही है। ओवरलोड होने से कुछ कुछ देर में बिजली कट जाती है जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में सबसे ज्यादा किसानों को समस्याओं से जूझना पड़ रहा है।सांसद ने इन समस्याओं को लेकर अधीक्षण अभियंता से सीधे जवाब मांगा तो वह संतोषजनक उत्तर नही दे पाए ।जिस पर सांसद ने नाराजगी जताते हुए अधीक्षण अभियंता की फटकार लगाई है और साथ ही व्यवस्थाओं को सुधारने के निर्देश दिए हैं। सांसद ने ग्रामीणों क्षेत्रों में खोदी गई सड़कों की मरम्मत कराने के निर्देश दिए हैं। सांसद ने 15 फरवरी को की गई  बैठक में जिन समस्याओं का निस्तारण कराने के निर्देश दिए थे। उन्होने उन समस्याओं के बारे में पूछा में क्या कार्रवाई की गई। इसकी जानकारी ली। सांसद ने कहा कि उत्तर प्रदेश और केंद्र सरकार लगातार देश की जनता को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ देने का काम कर रही है। लेकिन कुछ जगहों पर उसका लाभ अधिकारियों की लापरवाही के कारण गरीब जनता तक नही पहुंच पाता है। सांसद ने कहा कि योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाने के लिए अधिकारी अपनी कार्यशैली को बदल लें अन्यथा कार्रवाई के लिए तैयार रहें।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)