होम Rahul Gandhi को नेता प्रतिपक्ष के तौर पर कितनी मिलती है सैलरी? सुविधाएं और संपत्ति जानकर रह जाएंगे हैरान

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jul 12, 2025 11:12 AM

Rahul Gandhi को नेता प्रतिपक्ष के तौर पर कितनी मिलती है सैलरी? सुविधाएं और संपत्ति जानकर रह जाएंगे हैरान

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को इस पद पर काम करने के लिए न सिर्फ केंद्रीय कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिला है, बल्कि उन्हें इससे जुड़ी तमाम शानदार सुविधाएं और वेतन भी मिल रहा है।

Rahul Gandhi को नेता प्रतिपक्ष के तौर पर कितनी मिलती है सैलरी? सुविधाएं और संपत्ति जानकर रह जाएंगे हैरान

नई दिल्ली – लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को इस पद पर काम करने के लिए न सिर्फ केंद्रीय कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिला है, बल्कि उन्हें इससे जुड़ी तमाम शानदार सुविधाएं और वेतन भी मिल रहा है। आइए जानते हैं कि विपक्ष के नेता के रूप में उन्हें कितनी सैलरी मिलती है, कौन-कौन सी सुविधाएं दी जाती हैं और उनकी कुल संपत्ति कितनी है।

कैबिनेट मंत्री का दर्जा, सुविधाएं भी वैसी ही

राहुल गांधी को नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने के बाद उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्रदान किया गया। इसके तहत उन्हें सरकारी वाहन, दिल्ली में विशेष फर्निश्ड आवास, सुरक्षा व्यवस्था, स्टाफ और तमाम अन्य सुविधाएं मुहैया कराई गई हैं। उनके स्टाफ में शामिल हैं—1 निजी सचिव, 2 अतिरिक्त निजी सचिव, 2 सहायक निजी सचिव, 2 निजी सहायक, 1 हिंदी स्टेनो, 1 क्लर्क, 1 सफाई कर्मचारी और 4 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी।

कितनी मिलती है सैलरी?

राहुल गांधी को हर महीने करीब ₹3.30 लाख रुपये का वेतन मिलता है। इसमें सांसद का वेतन, निर्वाचन क्षेत्र भत्ता, सत्कार भत्ता और अन्य सुविधाएं शामिल होती हैं। सालाना तौर पर यह रकम लगभग ₹39.60 लाख रुपये होती है।

आवास और रखरखाव निःशुल्क

1977 के एक प्रावधान के तहत, जब तक राहुल गांधी नेता प्रतिपक्ष के पद पर बने रहेंगे, उन्हें दिल्ली में एक फर्निश्ड सरकारी आवास किराए से मुक्त उपलब्ध रहेगा। साथ ही उसके रखरखाव का खर्च भी सरकार वहन करती है।

पढ़ाई-लिखाई का सफर

राहुल गांधी की शैक्षणिक पृष्ठभूमि भी खास रही है। उन्होंने 1989 में दिल्ली के सेंट स्टीफन कॉलेज में दाखिला लिया, लेकिन सुरक्षा कारणों से बीच में कॉलेज छोड़ना पड़ा। इसके बाद 1990 में वे हार्वर्ड यूनिवर्सिटी (अमेरिका) गए, लेकिन पिता राजीव गांधी की हत्या के बाद उन्हें यह भी छोड़ना पड़ा।

बाद में उन्होंने फ्लोरिडा के रोलिंस कॉलेज से 1991 से 1994 के बीच बैचलर ऑफ आर्ट्स (B.A.) की डिग्री हासिल की। इसके बाद 1995 में कैंब्रिज यूनिवर्सिटी के ट्रिनिटी कॉलेज से M.Phil की पढ़ाई पूरी की।

कितनी है कुल संपत्ति?

2024 में दाखिल चुनावी हलफनामे के मुताबिक, राहुल गांधी के पास कुल संपत्ति ₹20.34 करोड़ रुपये की है। इसमें चल और अचल संपत्ति दोनों शामिल हैं।

इस तरह देखा जाए तो नेता प्रतिपक्ष के रूप में राहुल गांधी को न केवल अच्छी-खासी सैलरी मिलती है, बल्कि उन्हें कई उच्चस्तरीय सरकारी सुविधाओं का भी लाभ प्राप्त है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)