होम एयरपोर्ट पर नौकरी का सुनहरा मौका: IGI एविएशन में निकली 1446 पदों पर बंपर भर्ती, जानिए पूरी प्रक्रिया
यदि आपका सपना एयरपोर्ट पर काम करने का है, तो आपके लिए बेहतरीन अवसर आया है। IGI एविएशन सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड ने एयरपोर्ट ग्राउंड स्टाफ और लोडर के कुल 1446 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार 21 सितंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
नई दिल्ली – यदि आपका सपना एयरपोर्ट पर काम करने का है, तो आपके लिए बेहतरीन अवसर आया है। IGI एविएशन सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड ने एयरपोर्ट ग्राउंड स्टाफ और लोडर के कुल 1446 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार 21 सितंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इस भर्ती अभियान के तहत ग्राउंड स्टाफ के लिए 1017 पद, जबकि लोडर के लिए 429 पद निर्धारित किए गए हैं। आवेदन केवल आधिकारिक वेबसाइट igiaviationdelhi.com पर जाकर किया जा सकता है।
चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा पूरी तरह से 10वीं कक्षा के स्तर की होगी।
जो भी उम्मीदवार एयरपोर्ट पर नौकरी करने की इच्छा रखते हैं, उनके लिए यह मौका न केवल करियर में एक नई शुरुआत हो सकती है बल्कि एक प्रतिष्ठित और स्थिर रोजगार का माध्यम भी बन सकता है। समय रहते आवेदन करना न भूलें।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।