होम सांसद शाहजहांपुर अरूण सागर ने दिल्ली में की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट ,लिया आशीर्वाद
सांसद अरुण सागर ने तीन राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत पर उनको हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी
उत्तर प्रदेश की शाहजहांपुर लोकसभा सीट से सांसद अरुण कुमार सागर ने बुधवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नई दिल्ली में उनके आवास पर मुलाकात करी। सांसद अरुण सागर ने तीन राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत पर उनको हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। इस दौरान सांसद ने शाहजहांपुर में अमर शहीदों की स्मृति में बने शाहिद संग्रहालय की एक बड़ी फोटो प्रधानमंत्री मोदी को दी,एवं उन्हें बुके देकर तथा शाल ओढ़ाकर उनका अभिवादन एवं सम्मान किया। सांसद ने बताया की प्रधानमंत्री मोदी जी से उनकी वार्ता शाहजहांपुर के विकास कार्यों एवं भविष्य के मुद्दों और आगामी लोकसभा चुनाव के संदर्भ में भी हुई। सांसद अरुण सागर ने आगे बताया कि मोदी जी ने अपने अलग अंदाज में बहुत से राजनैतिक अनुभव मुझसे साझा किए और मेरा मार्गदर्शन किया तथा अपना आशीर्वाद दिया।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।