होम अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की एक आपात बैठक महासभा के जिला अध्यक्ष पदम सिंह की अध्यक्षता में कैंप कार्यालय पर संपन्न हुई
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की एक आपात बैठक महासभा के जिला अध्यक्ष पदम सिंह की अध्यक्षता में कैंप कार्यालय पर संपन्न हुई
शाहजहांपुर।(Nandlal Singh)अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की एक आपात बैठक महासभा के जिला अध्यक्ष पदम सिंह की अध्यक्षता में कैंप कार्यालय पर संपन्न हुई। जिसमें 5 और 26 जून को श्री अयोध्या जी में होने वाले अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवेशन पर विचार विमर्श किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा शाहजहांपुर के जिला महामंत्री मुनीश सिंह परिहार ,(एडवोकेट) ने कहा कि 25 जून एवं 26 जून को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा का राष्ट्रीय अधिवेशन श्री अयोध्या जी मे के0डी0 पब्लिक स्कूल परिसर में चुनाव संपन्न होगा। जिसमें 25 जून को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा राष्ट्रीय कार्यकारिणी का नामांकन होगा और 26 जून को खुला अधिवेशन होगा। उन्होंने आगे और बताया कि जो भी समाज के पदाधिकारी जिला, मंडल, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर कार्य करने की इच्छुक हैं वह अपना एक संक्षिप्त जीवन परिचय और आधार कार्ड लेकर अधिवेशन में पहुंचे। 25 तारीख को अपना नामांकन कराएं 26 तारीख को जरूरत पड़ने पर मतदान होगा और उनकी उपयोगिता को देखते हुए न्याय उचित पद दिया जाएगा। इस मौके पर श्री परिहार ने बताया कि शहीदों की नगरी शाहजहांपुर के प्रत्येक विकास खंड से 21लोग 25 और 26 जून को अयोध्या पहुंचेंगे। शाहजहांपुर की सहभागिता अपने आप में अलग दिखे इसलिए उन्होंने क्षत्रिय समाज से विनम्र जोरदार अपील की है की अधिक से अधिक संख्या में 25 ,26 जून को श्री अयोध्या जी पहुंचकर शाहजहांपुर की सहभागिता को अलग से दर्शाया जाय और शहीदों की नगरी का अपना अलग एक साथन प्रदर्शित करें। इस मौके पर प्रमुख रूप से अधिवक्ता ओम सिंह, जिला प्रभारी पवन कुमार सिंह, उदय प्रताप सिंह, निलय कुमार सिंह, अमित कुमार सिंह, विजय प्रताप सिंह ,प्रदीप सिंह, कौशलेंद्र सिंह ,भूपेंद्र सिंह ,प्रखर सिंह, आदित्य सिंह, दिव्यांश सिंह , आशीष सिंह भदौरिया, वीरेंद्र सिंह,आदि लोग उपस्थित रहे!
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।