होम मुफ्त राशनः यूपी में लागू हुई नई व्यवस्था, अब समय पर मिल सकेगा गेहूं-चावल, घटतौली भी नहीं होगी
मुफ्त राशनः यूपी में लागू हुई नई व्यवस्था, अब समय पर मिल सकेगा गेहूं-चावल, घटतौली भी नहीं होगी
यूपी में करोड़ों लोगों को हर महीने सरकार की तरफ से मुफ्त राशन का वितरण होता है।लोगों को राशन समय पर और सही मिले इसकी लगातार कोशिश हो रही है। नई व्यवस्था के तहत एफसीआई गोदाम से गेहूं-चावल सीधे कोटेदारों को दिया जाएगा। जिन गाड़ियों के गेहूं-चावल भेजा जाएगा उनकी मॉनिटरिंग भी होगी। गाड़ियों पर जीपीएस लगाया गया है, ताकि गाड़ी कहीं इधर-उधर जाए तो पता चल जाए। नई व्यवस्था को राशन की सिंगल स्टेज व्यवस्था नाम दिया गया है।
राजधानी लखऩऊ में गुरुवार से राशन की सिंगल स्टेज व्यवस्था लागू हो गई। मंडलायुक्त रंजन कुमार व जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने अगले माह वितरित होने वाले गेहूं-चावल से भरे ट्राकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। नई व्यवस्था के तहत गेहूं व चावल एफसीआई के गोदाम से सीधे कोटेदारों तक पहुंचेगा। इससे राशन वितरण में लेटलतीफी और घटतौली पर लगाम लगेगी।
डीएसओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि राजधानी में संचालित 1243 कोटे की दुकानों (ग्रामीण 605 व नगरीय 638) पर तालकटोरा स्थित भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के गोदाम से सीधे राशन पहुंचाया जाएगा। इस मौके पर संभागीय खाद्य नियंत्रक व संयुक्त आयुक्त खाद्य मौजूद रहे। सस्ता गल्ला विक्रेता परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश सिंह ने सिंगल स्टेज व्यवस्था का स्वागत किया है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।