होम मुख्य टिकट निरीक्षक नरेंद्र त्यागी के प्रयास से यात्री की ट्रेन में छूटी अटैची मिली

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेशवायरल न्यूज़ Alert Star Digital Team Jun 24, 2022 09:20 PM

मुख्य टिकट निरीक्षक नरेंद्र त्यागी के प्रयास से यात्री की ट्रेन में छूटी अटैची मिली

मुख्य टिकट निरीक्षक नरेंद्र त्यागी के प्रयास से यात्री की ट्रेन में छूटी अटैची मिली

मुख्य टिकट निरीक्षक नरेंद्र त्यागी के प्रयास से यात्री की ट्रेन में छूटी अटैची मिली

शाहजहांपुर।(नंदलाल सिंह) मुख्य टिकट निरीक्षक नरेंद्र त्यागी की ड्यूटी ट्रैन नंबर12470 सहारनपुर से शाहजहांपुर तक थी मुरादाबाद से गाड़ी चलने पर एक यात्री अरविंद अग्रवाल जो कि पठानकोट से कानपुर तक पी एन आर 2822414423 सीट नंबर B3 में 10, 11, 13, 14 मोबाइल नंबर 9336115057 ने आकर बताया कि मेरा एक बैग जिसमें कुछ कपड़े जरूरी व कीमती सामान है जोकि नही मिल रहा है। मेरे द्वारा रेलवे को ट्वीट व 139 पर भी सूचना दी गयी है परंतु कुछ पता नही चल रहा है। वहां पहुच कर नरेंद्र त्यागी ने आसपास जानकारी करने पर पता चला कि एक अटेची रक्खी है जिसको किसी ने अपना नही बताया कोच से सीट नंबर B3/9 व B2/70 के यात्री मुरादाबाद उतरे थे जिनका नाम उमेश मल्होत्रा व एन के वोहरा था हो सकता है उन्ही की अटैची बदल गयी हो अटैची की ऊपरी जेब की गहनता से जांच करने पर एक मोबाइल नंबर 9086540358 मिल गया। कॉल करने पर ज्ञात हुआ कि यह समान उन्ही का है। उनसे भूलवश ऐसा हो गया उनका पता नोट कर अरविंद अग्रवाल जी के एक परिचित को भेज कर अटैची प्राप्त की एवम मुरादाबाद के यात्रियों की अटैची मेरे द्वारा शाहजहांपुर में उतरवा कर ट्रैन नंबर 14229 के गार्ड महोदय के पास रखवा दी गयी। मुरादाबाद गाड़ी पहुँचने पर उन्होंने अपनी अटैची प्राप्त कर ली। दोनो यात्रियों का सामान उनको सुरक्षित मिल गया है ।दोनो ने धन्यवाद कह कर रेलवे का आभार जताया है। अरविंद अग्रवाल ने मुख्य टिकट निरीक्षक नरेंद्र त्यागी का ट्वीट के माध्यम से भी आभार प्रकट किया है।बही जब नरेेंद्र त्यागी से इस संबंध में फोन पर जानकारी की तो बताया की भारतीय रेल यात्रियों की सुखद सफल और सुरक्षा की हर संभव मदद को तत्पर है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)