होम 48 घंटे में हटाएं अ‌वैध स्टैंड, डग्गामार बसों पर करें कार्रवाई

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team May 19, 2022 10:03 PM

48 घंटे में हटाएं अ‌वैध स्टैंड, डग्गामार बसों पर करें कार्रवाई

48 घंटे में हटाएं अ‌वैध स्टैंड, डग्गामार बसों पर करें कार्रवाई

48 घंटे में हटाएं अ‌वैध स्टैंड, डग्गामार बसों पर करें कार्रवाई

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिए हैं कि सभी जिलों में 48 घंटे के भीतर अवैध स्टैंड को खत्म कर दिया जाए। इसमें अगर लापरवाही की गई तो स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। हाईवे पर वाहनों को रुकने नहीं दिया जाएगा। जान बचाने के लिए एंबुलेंस का रिस्पांस टाइम घटेगा। ऊंचे स्पीड ब्रेकर खत्म करने सभी जगह टेबल टॉप स्पीड ब्रेकर बनाए जाएं।


ओवरस्पीडिंग पर करें सख्त कार्रवाई

मुख्यमंत्री बुध‌वार की शाम सभी जिलों के पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ सड़क दुर्घटना पर अंकुश के लिए वीडियो कांफ्रेंसिंग कर रहे थे। उन्होंने निर्देश दिए कि ओवरस्पीडिंग, ओवरलोडिंग के विरुद्ध कठोरता से कार्रवाई की जाए। नियमों के उल्लंघन पर वाहन का चालान जरूर किया जाए। जगह तय कर पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। पुलिस प्रशासन माफिया, अराजक, दलाल प्रकृति के लोगों को दूर रखें। अवैध अथवा डग्गामार बसें किसी भी कीमत पर न चलने दी जाएं। हेल्मेट व सीट बेल्ट लगाने के नियम पर सख्ती से अमल कराया जाए। सड़क सुरक्षा के लिए प्रदेश भर में अभियान चलाया जाए।

सीएम ने निर्देश दिए कि प्रत्येक दशा में यह सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी क्षेत्र में अनफिट, बिना परमिट के स्कूली बसों का संचालन नहीं होगा। अनेक अवैध, डग्गामार बसें उत्तर प्रदेश की सीमा से होकर विभिन्न राज्यों की ओर जा रही हैं। यह बसें ओवरलोड होती हैं। इनकी स्थिति भी जर्जर होती हैं। परिवहन विभाग द्वारा विशेष सतर्कता बरतते हुए ऐसे बसों के संचालन को रोका जाए। इनके परमिट सहित अन्य दस्तावेजों की जांच हो।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)