होम गरीब रिक्शा चालक लईक अहमद ने पेश की ईमानदारी की मिसाल

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेशवायरल न्यूज़विविधअजब-गजब Alert Star Digital Team May 14, 2022 03:51 PM

गरीब रिक्शा चालक लईक अहमद ने पेश की ईमानदारी की मिसाल

गरीब रिक्शा चालक लईक अहमद ने पेश की ईमानदारी की मिसाल

गरीब रिक्शा चालक लईक अहमद ने पेश की ईमानदारी की मिसाल

शाहजहांपुर।(Nandlal Singh) आज के दौर में जहा एक रूपये के लिए भी लोगो का ईमान डगमगा जाता है। बही शाहजहांपुर के एक गरीब रिक्शा चालक ने 500, 500 के नोटों से भरी थैली वापस कर ईमान दारी की एक मिसाल पेश की है। लईक अहमद दिन भर रिक्शा चलाकर बमुश्किल से 100-200 रुपया कमा पता है। जिससे उस गरीब के घर चूल्हा जल पाता है।लाईक अहमद रिक्शा चालक जो बच्चों को स्कूल लाने और ले जाने का काम करते हैं, उनको एक थैली (पॉलिथीन) मिली जिस में 500, 500 के नोटों से भरी हुई नज़र आई ।जब लाईक ने पास जाकर पालीथीन को उठाया तो उसने देखा इस थैली में तो रुपए भरे है।लाईक अहमद की आर्थिक स्थिति खराब होने के बाद भी रूपये देख उसका ईमान नहीं डगमगाया। रिक्शा चालक नोटों से भरी उस थैली को लीड कान्वेंट स्कूल के प्रबंधक मोहम्मद जमाल के पास जमा करा दी। लीड कान्वेंट स्कूल के प्रबंधक मोहम्मद जमाल ने दूरभाष पर बताया कि लईक अहमद रिक्शा चालक को आज पैसों से भरी हुई थैली मिली थी जो उन्होंने मेरे पास जमा कर दी है। जिसके पैसे हैं वह पहचान बता कर ले जा सकता है। लईक अहमद रिक्शा चालक ने जो ईमानदारी का परिचय दिया है वह आज के जमाने में बहुत ही सराहनीय कार्य है ।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)