होम सरकारी अध्यापिका को नशा सुंघाकर दुष्कर्म और वीडियो बनाकर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने बाला आरोपी गिरफ्तार
सरकारी अध्यापिका को नशा सुंघाकर दुष्कर्म और वीडियो बनाकर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने बाला आरोपी गिरफ्तार
शाहजहांपुर।(Nandlal Singh) यहां लव जिहाद का अनोखा मामला सामने आया है। जहां एक सरकारी स्कूल की शिक्षिका को गांव के एक मुस्लिम युवक ने बाइक पर बैठा लिया और रास्ते में उसे नशा सुंघा कर ना केवल उसके साथ बलात्कार किया बल्कि उसके रेप का वीडियो भी बना लिया। अब मुस्लिम युवक उसके ऊपर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बना रहा है। वही पुलिस ने पीड़ित शिक्षिका की शिकायत पर आरोपी सहित 5 लोगो के खिलाफ केस दर्ज करते हुए शिक्षिका को मेडिकल के लिए भेजा है। पुलिस ने शिक्षिका के कोर्ट में 164 के तहत बयान भी दिलवाए हैं। पुलिस ने मुख्य आरोपी आमिर खान को 48घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया ।अन्य लोगो की तलाश जारी है।
मामला थाना चौक कोतवाली इलाके का है, जहां कि एक पीड़ित शिक्षिका ने एक मुस्लिम युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। बताया जा रहा है कि वह थाना कांठ क्षेत्र के एक प्राथमिक विद्यालय की 28 वर्षीय शिक्षिका को 4 मई को जब वह अपने घर जा रही थी तभी बरेन्डा गांव का रहने वाला आरोपी आमिर ने उसे घर छोड़ने को कहा, चुंकि आमिर उसी गांव का रहने वाला है जहां पीड़िता पढ़ाती है। तभी वह आरोपी के साथ चली गई। रास्ते में आरोपी ने पीड़िता को नशा सुंघा दिया जिससे वह बेहोश हो गई और आरोपी उसे अपने घर ले गया जहां उसने बलात्कार किया और उसका वीडियो भी बना लिया। अब आरोपी की मां, बहन, भाई समेत 5 परिजन उसे मुस्लिम धर्म अपना कर शादी करने का दबाव बना रहे हैं। वहीं पुलिस ने शिक्षिका की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा है। यही नहीं पुलिस ने शिक्षिका के 164 के तहत कोर्ट में बयान भी कराएं हैं। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एक टीम बनाई और 48 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।