होम हरिद्वार में मनसा देवी मंदिर में दर्दनाक भगदड़, 7 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jul 27, 2025 10:52 AM

हरिद्वार में मनसा देवी मंदिर में दर्दनाक भगदड़, 7 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल

श्रावण महीने में भारी भीड़ के बीच हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। बिजली का तार टूटने और भगदड़ मचने से मंदिर परिसर में 7 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है, जबकि कई अन्य घायल और बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं।

हरिद्वार में मनसा देवी मंदिर में दर्दनाक भगदड़, 7 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल

हरिद्वार (उत्तराखंड): श्रावण महीने में भारी भीड़ के बीच हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। बिजली का तार टूटने और भगदड़ मचने से मंदिर परिसर में 7 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है, जबकि कई अन्य घायल और बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं।

तार गिरते ही मची भगदड़, अफरातफरी का माहौल

मौके से मिली शुरुआती जानकारी के अनुसार, मंदिर के पैदल मार्ग पर एक बिजली का तार टूटकर गिरा, जिसके बाद श्रद्धालुओं में हड़कंप मच गया। भीड़ बेकाबू हो गई और भगदड़ जैसे हालात बन गए। कई श्रद्धालु दम घुटने और दबने की वजह से घायल हो गए।

मंदिर परिसर कराया गया खाली

गढ़वाल मंडल आयुक्त विनय शंकर पांडे ने एएनआई से बातचीत में बताया:

“हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में भारी भीड़ के कारण भगदड़ में 7 लोगों की मौत हो गई है। मैं स्वयं घटनास्थल के लिए रवाना हो रहा हूँ।”

फिलहाल मंदिर परिसर को पूरी तरह श्रद्धालुओं से खाली करा लिया गया है और राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

अस्पताल में भर्ती कई श्रद्धालु, क्षेत्र में शोक की लहर

घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद से हरिद्वार और आसपास के इलाकों में शोक की लहर फैल गई है।

प्रशासन ने स्थिति पर नियंत्रण पाने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिए हैं और मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)