होम पुराने तेवर में दिखे मुलायम, मैनपुरी में कार्यकर्ताओं से बोले-हार-जीत होती रहेगी

प्रादेशिकी Alert Star Digital Team Apr 14, 2022 08:31 PM

पुराने तेवर में दिखे मुलायम, मैनपुरी में कार्यकर्ताओं से बोले-हार-जीत होती रहेगी

पुराने तेवर में दिखे मुलायम, मैनपुरी में कार्यकर्ताओं से बोले-हार-जीत होती रहेगी

पुराने तेवर में दिखे मुलायम, मैनपुरी में कार्यकर्ताओं से बोले-हार-जीत होती रहेगी

गुरुवार को दोपहर 1:45 बजे काले रंग की कार मैनपुरी में सपा कार्यालय पहुंची तो 'नेताजी जिंदाबाद' के नारे लगने लगे। कार रुकी तो सुरक्षा से जुड़े चार कर्मियों ने सपा सरंक्षक मुलायम सिंह यादव को नीचे उतारा। एक सुरक्षाकर्मी ने एक हाथ पकड़ा तो एक सुरक्षाकर्मी के कंधे पर मुलायम ने हाथ रखा। नजर भीड़ पर पड़ी तो उन्होंने हाथ हटाकर भीड़ के सामने जोड़ लिए। चेहरे पर चिर परिचित मुस्कान दिखी तो शोर बढ़ गया। विधानसभा चुनाव में प्रचार करने आए मुलायम सिंह यादव ने बेटे अखिलेश यादव के लिए वोट मांगे थे। इसके बाद वे सिर्फ कार्यकर्ताओं से मिलने मैनपुरी आए। आते ही उन्हें कार्यकर्ताओं से मिलने के लिए ले जाया गया। उन्होंने माइक पकड़ा और लगभग 20 मिनट बात रखी। कहा कि आंबेडकर के साथ उन्हें भी काम करने का मौका मिला। समाजवादी लोग उनके अगले जन्मदिवस पर उनके विचारों की पुस्तक तैयार कराएं और इसे जनता के बीच बांटें। 
कार्यकर्ताओं से मिलने का था मन 
मुलायम ने कार्यकर्ताओं से कहा कि संघर्ष ही समाजवादी पार्टी है। अन्याय के खिलाफ संघर्ष करें। चुनाव में हार जीत होती रहती है। पार्टी संगठन को मजबूत करें। उनका मन था कि मैनपुरी के कार्यकर्ताओं से मिला जाए, इसलिए वे कार्यकर्ताओं से मिलने आए हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)