होम दबाव में आई कर्नाटक की भाजपा सरकार, मंत्री ईश्वरप्पा का इस्तीफा कल
दबाव में आई कर्नाटक की भाजपा सरकार, मंत्री ईश्वरप्पा का इस्तीफा कल
कर्नाटक में एक ठेकेदार की मौत के बाद सवालों के घेरे में आए राज्य के मंत्री के एस ईश्वरप्पा शुक्रवार को इस्तीफा दे देंगे। उन्होंने गुरुवार कहा कि मैं अपना त्यागपत्र मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई को शुक्रवार को सौंप दूंगा।ठेकेदार की मौत को लेकर राज्य के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री केएस ईश्वरप्पा के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। विपक्ष ने मंत्री ईश्वरप्पा के इस्तीफे की मांग की लेकिन राज्य मंत्रिमंडल ने कहा था कि उनके इस्तीफे की जरूरत नहीं है।पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि ईश्वरप्पा को इस मामले में प्रथम आरोपी बनाया गया है। ठेकेदार संतोष के पाटिल (37) उडुपी के एक लॉज में संदिग्ध अवस्था में मृत पाए गए थे। विपक्षी दल कांग्रेस ने राज्य के राज्यपाल थावरचंद गहलोत से ईश्वरप्पा को मंत्रिपरिषद से बर्खास्त करने का आग्रह किया था। हालांकि मंत्री ईश्वरप्पा ने बुधवार को अपने पद से हटने से इनकार कर दिया था।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।