होम थाने-तहसील में फरियादियों को दौड़ाया तो होगी कार्रवाई, जनता दर्शन में सीएम योगी की दो टूक

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Apr 11, 2022 09:53 PM

थाने-तहसील में फरियादियों को दौड़ाया तो होगी कार्रवाई, जनता दर्शन में सीएम योगी की दो टूक

थाने-तहसील में फरियादियों को दौड़ाया तो होगी कार्रवाई, जनता दर्शन में सीएम योगी की दो टूक

थाने-तहसील में फरियादियों को दौड़ाया तो होगी कार्रवाई, जनता दर्शन में सीएम योगी की दो टूक

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को जनता दर्शन में पुलिस और राजस्व की ज्यादा शिकायतें आने पर सख्त दिखे। उन्होंने चेताया कि थाने-तहसील में फरियादियों को दौड़ाया तो सख्त कार्रवाई होगी। अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता की समस्याओं के निस्तारण में हीलाहवाली करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। 
गोरखपुर के तीन दिन के दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को लखनऊ प्रस्थान करने के पहले गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित हिन्दू सेवाश्रम में जनता दर्शन में फरियादियों की शिकायत सुनीं। इस दौरान 170 फरियादियों से खुद मुलाकात कर उनकी समस्या पूछी और प्रार्थनापत्र लिया। उन्होंने फरियादियों को आश्वस्त किया कि घबराइए मत, सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ चल रहे अधिकारियों को प्रार्थना पत्र सौंप कर उन्हें कार्रवाई के लिए जरूरी दिशा निर्देश देते रहे। 
जनता दर्शन में राजस्व और पुलिस से संबंधित शिकायतें सबसे ज्यादा आईं। इस पर मुख्यमंत्री ने सख्त रुख अपनाते हुए अफसरों को लापरवाहों पर सख्त कार्रवाई के लिए कहा। योगी ने निर्देशित किया कि जमीन की पैमाइश और राजस्व संबंधी मामलों का तहसीलों में निस्तारण तेज किया जाए। शिकायतों के निस्तारण में जहां जरूरत पड़े, पुलिस बल भी साथ लिया जाए।
 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)