होम शाहजहांपुर में चोरों ने नींबू और सब्जियों की चोरी
यहां चोरों ने तेजी से महंगे हो रहे नींबू पर ही हाथ साफ कर दिया। इतना ही नहीं चोरों ने प्याज और लहसुन भी चोरी कर लिए
शाहजहांपुर। (Nandlal Singh) चोरी का एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां चोरों ने तेजी से महंगे हो रहे नींबू पर ही हाथ साफ कर दिया। इतना ही नहीं चोरों ने प्याज और लहसुन भी चोरी कर लिए। इन दिनों निंबू का दाम आसमान छु रहा है। व्यापारियों में खासी नाराजगी है जो इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।
तिलहर क्षेत्र के बजरिया सब्जी मंडी की है यहां के रहने वाले मनोज कश्यप की सब्जी मंडी में दुकान है। जहां वह सिर्फ नींबू, हरी मिर्च, प्याज और लहसुन बेंचते हैं। व्यापारी का कहना है कि देर रात चोरों ने उसके गोदाम पर धावा बोलकर महंगे नींबू और दूसरी सब्जी चोरी कर ली। खुले बाजार में इन दिनों नींबू की कीमत 280 तक पहुंच गई है। जिसके चलते नींबू की डिमांड भी बढ़ गई है। चोरों ने गोदाम पर धावा बोलकर 60 किलो नींबू, 40 किलो प्याज और 38 किलो लहसुन चोरी कर लिया। चोरी किए गए नींबू की कीमत लगभग 12 हज़ार रुपये बताई जा रही है। सब्जी की चोरी से व्यापारियों में खासी नाराजगी है। फिलहाल व्यापारी ने पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है। इलाके में खास तौर पर नींबू की हुई चोरी चर्चा का विषय बनी हुई है।अब देखना होगा कि पुलिस इस चोरी का खुलासा अब और कैसे करेगी।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।