होम अखिलेश का योगी सरकार पर हमला, कहा- यूपी में दौड़ रही अपराध की बुलेट ट्रेन

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Apr 11, 2022 09:50 PM

अखिलेश का योगी सरकार पर हमला, कहा- यूपी में दौड़ रही अपराध की बुलेट ट्रेन

अखिलेश का योगी सरकार पर हमला, कहा- यूपी में दौड़ रही अपराध की बुलेट ट्रेन

अखिलेश का योगी सरकार पर हमला, कहा- यूपी में दौड़ रही अपराध की बुलेट ट्रेन

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में अपराध की बुलेट ट्रेन दौड़ रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा के दूसरे कार्यकाल में अपराधी पहले से ज्यादा निडर हैं, उन्हें पुलिस का तनिक भी खौफ नहीं रह गया है। सपा मुख्यालय से जारी एक बयान में अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि बैंक लूट, लॉकर चोरी, बलात्कार, गोलीकांड और हत्या की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं, प्रदेशवासी आतंकित है और चारों तरफ भय का वातावरण है।
सपा प्रमुख ने रायबरेली में खेत की रखवाली करने गए प्रधान के भाई की हत्या, सीतापुर के बिसवां में एक गांव में अपराधियों द्वारा कथित तौर पर घंटों आतंक मचाने और हैदरगंज थाना क्षेत्र में लुटेरों द्वारा सिपाही की रायफल और बाइक लूट लेने जैसी घटनाएं गिनाते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में अपराध की बुलेट ट्रेन दौड़ रही है। इन घटनाओं को भाजपा राज पर कलंक बताते हुए यादन ने दावा किया कि भाजपा सरकार में कानून-व्यवस्था बदहाल है और मुख्यमंत्री जी दावे तो बड़े-बड़े करते हैं परन्तु सच्चाई यह है कि प्रशासन तंत्र पर उनका नियंत्रण ही नहीं रह गया है, एक तरह से उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था का शून्यकाल चल रहा है।
अखिलेश ने कहा कि बदायूं में थाने के सामने व्यापारी की हत्या हुई और बलिया में प्रापर्टी डीलर की गला काटकर हत्या कर दी गई जबकि गोरखपुर में बासगांव थाना क्षेत्र के सिरसिया गांव में छः वर्षीय मासूम का शव बरामद हुआ। उन्होंने ने तंज कसा कि मिशन शक्ति अभियान के तहत एंटी रोमियो दल की कवायद कागजी साबित हुई है। अपनी बात को बल देने के लिए पूर्व मुख्‍यमंत्री ने उदाहरण दिया, ''मेरठ में कई छात्राएं छेड़छाड़ की शिकार बनी। नोएडा में छेड़खानी की शिकायत पर पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही न होने से परेशान पीड़िता ने आत्मदाह कर जान दे दी। लखनऊ में घर में घुसकर शिक्षका से छेड़छाड़ की गई और उस पर तेजाब फेंकने की धमकी दी गई।"

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)