होम सीएम योगी के सख्त निर्देश, विदेश भेजने में फर्जीवाड़ा करने वालों के खिलाफ चलाएं अभियान
सीएम योगी के सख्त निर्देश, विदेश भेजने में फर्जीवाड़ा करने वालों के खिलाफ चलाएं अभियान
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जीवाड़ा करने वालों के खिलाफ अभियान चला कर सख्त कार्रवाई की जाए। ऐसे फर्जीवाड़े के शिकार लोगों को जल्द न्याय मिले, इसके लिए गंभीरता के साथ तफ्तीश कर आरोपियों को सजा दिलाएं।
सीएम योगी ने यह निर्देश मंगलवार को डीआईजी जे रविंद्र गौड़ और एसएसपी डॉ. विपिन ताडा को गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन के दौरान दिए। लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद योगी के गोरखपुर में पहले जनता दर्शन में विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जीवाड़े की दो शिकायतें आईं। शिकायतकर्ताओं ने बताया कि पुलिस मुकदमा दर्ज करने के बाद भी कार्रवाई नहीं करती है। इस पर मुख्यमंत्री ने अफसरों से कहा कि अभियान चला कर ऐसे आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
मासूम को किडनी के इलाज में मिलेगी मदद
किडनी की गंभीर बीमारी से पीड़ित तीन साल के मासूम श्रेयांश को लेकर पहुंचे माया बाजार निवासी अनूप गुप्ता और उनकी पत्नी ने मुख्यमंत्री से इलाज महंगा है। बिना किसी मदद के बच्चे का इलाज संभव नहीं है। मुख्यमंत्री ने मौके पर मौजूद डीएम विजय किरन आनंद को निर्देश दिया कि इनसे यथाशीघ्र सभी कागजात तैयार कराकर मदद के लिए शासन को भेजें। सरकार इलाज में हर संभव मदद करेगी।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।