होम बुलडोजर जनता को रौंदने लगा; महंगाई को लेकर बोले अखिलेश यादव

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Apr 1, 2022 09:40 PM

बुलडोजर जनता को रौंदने लगा; महंगाई को लेकर बोले अखिलेश यादव

बुलडोजर जनता को रौंदने लगा; महंगाई को लेकर बोले अखिलेश यादव

बुलडोजर जनता को रौंदने लगा;  महंगाई को लेकर बोले अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा राज में बुलडोजर जनता को रौंदने में लग गया है। 
अखिलेश यादव ने शुक्रवार को बयान जारी कर कहा कि दिन पर दिन बढ़ रही महंगाई की मार से किसान आत्महत्या कर रहे हैं। सरकार इस सबसे बेफिक्र संवेदनहीन होकर लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रही है। लोकतंत्र में सत्ता दल का जनता से ऐसा क्रूर व्यवहार अमानवीय है।
भाजपा राज में ऐसे ‘अच्छे दिन‘ आ रहे हैं कि लोग पुराने दिनों की वापसी के लिए तड़पने लगे हैं। पेट्रोल-डीजल की रोज बढ़ रही कीमतों से लोग परेशान हो रहे थे कि आज से टोल-टैक्स भी महंगा हो गया है। राजमार्गों पर सफर में 10 से 15 फीसदी तक वृद्धि होने जा रही है। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर मुफ्त सफर खत्म हो गया है। सीएनजी-पीएनजी गैस के दाम आठ साल में सबसे ज्यादा दोगुने से अधिक बढ़ा दिए गए हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने अपनी नीति और नीयत से जाहिर कर दिया है कि उसे जनसरोकारों से नहीं, सिर्फ अपनी तिजोरी भरने से मतलब है। डबल इंजन सरकार शायद इसी तरह प्रदेश में एक ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था बनाने का सपना देख रही है। सत्ता के जोर से कब तक भाजपा सरकार अपने गुनाहों पर पर्दा डालती रहेगी। 
 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)