होम दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने योगी आदित्यनाथ

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Mar 25, 2022 07:57 PM

दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने योगी आदित्यनाथ

दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने योगी आदित्यनाथ

दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत हालिस करने के बाद  यूपी की जिम्मेदारी एक बार फिर योगी आदित्यनाथ के कंधों पर सौंपी गयी। योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। इस दौरान उनके नयी केबिनेट में शामिल होने वाले 52  मंत्रियों ने भी शपथ ली है। नयी केबिनेट में कई पुराने चेहरों को शामिल किया गया और कुछ नये चेहरे भी देखें गये।  केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने राज्य के डिप्टी सीएम पर की शपथ ली। योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश में दूसरी बार मुख्यमंत्री बनें है। उन्होंने एक मेगा कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली, जिसमें प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह सहित और कई गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए।  उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार के आखिरी कार्यकाल में कानून मंत्री रहे ब्रजेश पाठक इस बार डिप्टी सीएम बनें। बसपा से बीजेपी में आए पाठक पार्टी के ब्राह्मण चेहरे बन गए हैं। पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के तीन विधायक योगी आदित्यनाथ के मंत्रिमंडल में शामिल हुए है। दयाशंकर मिश्र दयालू और रवींद्र जायसवाल को स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री बनाया गया जबकि अनिल राजभर को कैबिनेट मंत्री बनाया गया।

योगी आदित्यनाथ ने  उत्तर प्रदेश में दूसरी बार सरकार बनाने का दावा पेश किया और राज्य के दूसरी बार मुख्यमंत्री बनें। उन्होंने एक मेगा कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। योगी आदित्यनाथ का जन्म 5 जून 1972 में हुआ था। वह एक भारतीय हिंदू भिक्षु और राजनीतिज्ञ हैं, जो 19 से कार्यालय में उत्तर प्रदेश के 23वें और वर्तमान मुख्यमंत्री के रूप में कार्यरत हैं। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) द्वारा 2017 के राज्य विधानसभा चुनाव जीतने के बाद उन्हें 26 मार्च 2017 को मुख्यमंत्री के रूप में नियुक्त किया गया था, जिसमें वे एक प्रमुख प्रचारक थे। उन्होंने दूसरी बार यूपी के मुख्यमंत्री बनने के लिए 2022 के राज्य विधानसभा चुनाव में फिर से जीत हासिल की। वह 1998 से लगातार पांच बार गोरखपुर निर्वाचन क्षेत्र, उत्तर प्रदेश से सांसद भी रहे हैं। 

आदित्यनाथ गोरखपुर में एक हिंदू मंदिर, गोरखनाथ मठ के महंत या मुख्य पुजारी भी हैं, जो सितंबर 2014 में अपने आध्यात्मिक "पिता", महंत अवैद्यनाथ की मृत्यु के बाद से इस पद पर हैं। वह हिंदू युवा वाहिनी, एक हिंदू राष्ट्रवादी संगठन के संस्थापक भी हैं।उनकी एक हिंदुत्व राष्ट्रवादी और दक्षिणपंथी लोकलुभावन छवि है।

योगी आदित्यनाथ के नये मंत्री 

 कैबिनेट मंत्री के तौर पर  सूर्य प्रताप शाही, सुरेश कुमार खन्ना, स्वतंत्र देव सिंह, बेबी रानी मौर्य, लक्ष्मी नारायण चौधरी, जयवीर सिंह, धर्मपाल सिंह, नंद गोपाल गुप्ता नंदी, भूपेंद्र सिंह चौधरी, अनिल राजभर, जितिन प्रसाद, राकेश सचान, अरविंद कुमार शर्मा, योगेंद्र उपाध्याय, आशीष पटेल, संजय निषाद शपथ ली है।

 इसके अलावा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के पद के लिए नितिन अग्रवाल, कपिलदेव अग्रवाल, रवीन्द्र जायसवाल, संदीप सिंह, गुलाब देवी, गिरीश चंद्र यादव, धर्मवीर प्रजापति, असीम अरुण, जेपीएस राठौर, दयाशंकर सिंह, नरेंद्र कश्यप, दिनेश प्रताप सिंह, अरुण कुमार सक्सेना, दयाशंकर मिश्र दयालु ने मंत्री पद की शपथ ली। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)