होम विधानसभा में बोले उद्धव, हमारे परिवार को परेशान न करें

समाचारदेश Alert Star Digital Team Mar 25, 2022 07:45 PM

विधानसभा में बोले उद्धव, हमारे परिवार को परेशान न करें

विधानसभा में बोले उद्धव, हमारे परिवार को परेशान न करें

विधानसभा में बोले उद्धव, हमारे परिवार को परेशान न करें

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने भाजपा पर निशाना साधा है। सीएम उद्धव ठाकरे की ये प्रतिक्रिया ऐसे वक्त पर आई है जब दो दिन पहले उनके साले के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उकी कुल 6.45 करोड़ की अचल संपत्ति को जब्त कर लिया था। उद्धव ठाकरे ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर आप सत्ता में आना चाहते हैं, तो सत्ता में आएं। लेकिन सत्ता में आने के लिए ये सब गलत काम न करें। हमारे या किसी और के परिवार को परेशान न करें। हमने आपके परिवार के सदस्यों को कभी परेशान नहीं किया।राज्य विधानसभा में महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा कि ऐसा नहीं है कि हम कह रहे हैं कि आपके परिवारों ने कुछ गलत किया है या उनके पास कुछ ऐसा है जिससे हम आपको परेशान कर सकते हैं। अगर आप सत्ता में आने के लिए हमें जेल में डालना चाहते हैं, तो मुझे जेल में डाल दें। मैं कृष्ण नहीं हूं लेकिन क्या आप कह सकते हैं कि आप कंस नहीं हैं?उद्धव ठाकरे के बहनोई की संपत्ति की जब्ती के दो हफ्ते बाद आयकर विभाग ने उनके बेटे आदित्य ठाकरे, एक मंत्री और सहयोगी अनिल परब के करीबी माने जाने वाले लोगों पर छापेमारी की गई। जिसके बाद उनकी पार्टी शिवसेना ने चुनिंदा राजनीतिक विरोधियों को निशाना बनाने के आरोप भाजपा पर लगाए। बता दें कि मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय ने महाराष्ट्र सीएम के साले श्रीधर पाटनकर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मुंबई से सटे ठाणे में ईडी ने पुष्पक समूह की कंपनियों में शामिल मेसर्स पुष्पक बुलियन की करीब 6.45 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति जब्त कर लिया था और कुल 11 आवासीय फ्लैट को सील कर दिया था। श्रीधर माधव पाटनकर, सीएम ठाकरे की पत्नी रश्मि के भाई हैं, श्री साईबाबा गृह निर्माण समिति प्राइवेट लिमिटेड के मालिक हैं। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)