होम बधाई देने से ज्यादा तंज कस गए अखिलेश यादव, जानें योगी सरकार को क्या दी नसीहत
बधाई देने से ज्यादा तंज कस गए अखिलेश यादव, जानें योगी सरकार को क्या दी नसीहत
उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। उनके साथ 52 मंत्रियों ने भी शपथ ली है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से फोन करके न्योता दिए जाने के बावजूद समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव शपथ ग्रहण समारोह में नहीं पहुंचे। हालांकि, शपथ के तुरंत बाद उन्होंने नसीहत के साथ नई सरकार को बधाई दी है। इस दौरान वह तंज कसने से भी नहीं चूके।अखिलेश यादव ने ट्वीट किया, ''नई सरकार को बधाई कि वो सपा के बनाए स्टेडियम में शपथ ले रही है। शपथ सिर्फ़ सरकार बनाने की नहीं, जनता की सच्ची सेवा की भी लेनी चाहिए।''
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।