होम दिनेश शर्मा, सिद्धार्थ नाथ सिंह, श्रीकांत शर्मा समेत दो दर्जन से ज्यादा मंत्री इस बार आउट
दिनेश शर्मा, सिद्धार्थ नाथ सिंह, श्रीकांत शर्मा समेत दो दर्जन से ज्यादा मंत्री इस बार आउट
योगी आदित्यनाथ सरकार की दूसरी पारी की शुरुआत हो गई है। इस बार दिनेश शर्मा, सतीश महाना, आशुतोष टंडन, श्रीकांत शर्मा, सिद्धार्थनाथ सिंह, महेंद्र सिंह जैसे कद्दावर नेताओं को मंत्री नहीं बनाया गया है। कई मंत्री पहले ही विधायक का चुनाव हार गए थे। उन्हें छोड़ भी दिया जाए तो दो दर्जन से ज्यादा विधायकों को इस बार मंत्री पद नहीं मिला है। हार कर भी मंत्री बनने वालों में केशव प्रसाद मौर्य का नाम सबसे ऊपर है। योगी आदित्यनाथ के साथ दो डिप्टी सीएम समेत कुल 52 मंत्रियों ने शपथ ली है। इसमें 18 कैबिनेट. 14 राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और 20 राज्यमंत्री बने हैं। केशव प्रसाद मौर्य दोबारा डिप्टी सीएम बने हैं, जबकि दिनेश शर्मा की जगह ब्रजेश पाठक को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है।जिन लोगों को मंत्री नहीं बनाय गया है उनमें मोहसिन रजा, जय प्रकाश निषाद, राम नरेश अग्निहोत्री और रमापति शास्त्री जैसे नाम भी हैं। पिछली बार राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार रहे वाराणसी के नीलकंठ तिवारी का नाम भी मंत्रियों की सूची से गायब है।योगी के साथ कौन-कौन विधायक लेंगे मंत्री पद की शपथनीलकंठ के पास धर्मार्थ कार्य और पर्यटन जैसा विभाग था। पीएम मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट काशी विश्वनाथ कॉरिडोर उन्हीं की देखरेख में बना था। विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर वाराणसी शहर दक्षिणी में आता है जहां से नीलकंठ तिवारी विधायक हैं।
इन लोगों की मंत्रिमंडल से छुट्टी
दिनेश शर्मा
सतीश महाना
आशुतोष टंडन
श्रीकांत शर्मा
सिद्धार्थनाथ सिंह
महेंद्र सिंह
रामनरेश अग्निहोत्री
जय प्रताप सिंह
नीलकंठ तिवारी
नीलिमा कटियार
अशोक कटरिया
श्रीराम चौहान
जय प्रकाश निषाद
जय कुमार सिंह जैकी
अतुल गर्ग
मोहसिन रजा
मनोहर लाल मुन्नू कोरी
सुरेश कुमार पासी
अनिल शर्मा
महेश चंद्र गुप्ता
डा. जीएस धर्मेश
लाखन सिंह राजपूत
चौधरी उदय भान सिंह
रमाशंकर सिंह पटेल
अजित पटेल
अपर्णा, अदिति और राजेश्वर सिंह बाहर ही रहे
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।