होम दो लाख के ईनामी मनीष सिंह को यूपी STF ने एनकाउंटर में किया ढेर
दो लाख के ईनामी मनीष सिंह को यूपी STF ने एनकाउंटर में किया ढेर
वाराणसी में यूपी एसटीएफ की टीम ने लोहता इलाके में रिंग रोड के पास दो लाख के ईनामी बदमाश मनीष सिंह उर्फ सोनू को एनकाउंटर में मार गिराया। मुखबिर से एसटीएफ के टीम को सूचना मिली थी कि मनीष सिंह शहर में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के फिराक में था। बनकट के पास जब टीम ने घेराबंदी की तो बाईक सवार बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दिया। जबाबी फायरिंग में मनीष ढेर हो गया और उसका साथी मौके से फरार हो गया।मनीष के ऊपर वाराणसी सहित पूर्वांचल के अन्य जिलों में 34 मुकदमे दर्ज हैं। डिप्टी एसपी शैलेंद्र प्रताप, इंस्पेक्टर अमित कुमार और एडिशनल एसपी विनोद कुमार की टीम ने आतंक के पर्याय बन चुके सोनू पर लगाम लगाया। मनीष के ऊपर पैसे लेकर हत्या, रंगदारी, जबरी जमीन कब्जा करना, लूट समेत कई संगीन आरोप थे। कार्बाइन, 9 MM की पिस्टल और कारतूस भी बरामद हुआ हैं। अप्रैल 2021 में पत्रकार एनडी तिवारी को भी मनीष सिंह ने गोली मार दिया था। तभी से पुलिस और भी सरगर्मी से उसकी तलाश कर रही थी। मनीष सिंह ने 2020 में हिस्ट्रीशीटर अभिषेक सिंह और उसके दो दोस्तों को दिन दहाड़े गोली मार दिया था। मनीष फिल्मी स्टाईल में गोली मारने के बाद पिस्टल हवा में लहराता था। पुलिस पूर्वांचल और वाराणसी में उसके नेटवर्क को खंगाल रही हैं।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।