होम यूपी के चुनाव में जनता को मूल मुद्दों से भटकाने के लिए उठवाया गया हिजाब का मुद्दा : साध्वी प्रज्ञा

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Mar 15, 2022 09:18 PM

यूपी के चुनाव में जनता को मूल मुद्दों से भटकाने के लिए उठवाया गया हिजाब का मुद्दा : साध्वी प्रज्ञा

यूपी के चुनाव में जनता को मूल मुद्दों से भटकाने के लिए उठवाया गया हिजाब का मुद्दा : साध्वी प्रज्ञा

यूपी के चुनाव में जनता को मूल मुद्दों से भटकाने के लिए उठवाया गया हिजाब का मुद्दा : साध्वी प्रज्ञा

कर्नाटक हिजाब विवाद पर कोर्ट का फैसला आने के बाद राजधानी भोपाल सांसद प्रज्ञा ठाकुर का बयान सामने आया है। बीजेपी सांसद ने कहा है की यह पूरा विवाद उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर उठवाया गया था। जनता को मूल मुद्दों से भटकाने के लिए हिजाब का मुद्दा उठवाया गया।दरअसल कर्नाटक हाईकोर्ट के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि विवाद करने वालों को तो विवाद करना है। कहीं न कहीं जो यूपी का चुनाव चल रहा था उस समय यह विशेष तौर पर मुद्दा उठवाया गया। उन्होंने कहा कि समाज में एक विघटन पैदा करना और किसी भी तरह चुनाव में बाधा हो इसीलिए इसे उठाया गया।

उन्होंने कहा कि कर्नाटक हाईकोर्ट का फैसला सभी को मान्य होना चाहिए। हाईकोर्ट में जो जजों की बेंच थी उसमें एक उस पंत से भी संबंधित थे। जजों ने कुरान की एक प्रति भी मंगवाई थी। लेकिन उसमें पाया गया कि हिजाब आवश्यक नहीं है। हिजाब मर्यादा में आता होगा। लेकिन स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी में यह नहीं होना चाहिए।

आपको बता दें कि मंगलवार को कर्नाटक हाईकोर्ट ने हिजाब बैन के खिलाफ दायर सभी याचिकाएं खारिज कर दी हैं। हाईकोर्ट ने हिजाब पर पाबंदी बरकरार रखने का निर्णय लिया है। कोर्ट ने अपने फैसले में कहा है कि हिजाब पहनना अनिवार्य धार्मिक प्रथा नहीं है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)