होम पैसे लेकर टिकट बांटने के आरोपों पर छलका हरीश रावत का दर्द, कहा- मुझे सभी पदों से हटा दें

प्रादेशिकीउत्तराखंड Alert Star Digital Team Mar 15, 2022 09:03 PM

पैसे लेकर टिकट बांटने के आरोपों पर छलका हरीश रावत का दर्द, कहा- मुझे सभी पदों से हटा दें

पैसे लेकर टिकट बांटने के आरोपों पर छलका हरीश रावत का दर्द, कहा- मुझे सभी पदों से हटा दें

पैसे लेकर टिकट बांटने के आरोपों पर छलका हरीश रावत का दर्द, कहा- मुझे सभी पदों से हटा दें

उत्तराखंड समेत जिन पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव हुए वहां कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा है। इसी के साथ ही अब पार्टी में इस बात को लेकर चर्चा शुरू हो गई है कि आखिर हार क्यों हुई? इसके साथ ही पार्टी में इस बात की भी चर्चा है कि हार का ठीकरा किसके सिर फोड़ा जाए। कांग्रेस के उत्तराखंड में बड़े नेता हैं हरीश रावत वो कैंपेन कमेटी के चेयरपर्सन भी रहे हैं। वो अपना चुनाव हार गए। लालकुंआ विधानसभा सीट से उन्हें 15 हजार से ज्यादा वोटों से हार का सामना करना पड़ा है। तीन दिनों तक वे चुप रहे लेकिन अब उनका दर्द सामने आया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि मैं तो चुनाव लड़ना ही नहीं चाहता था। पार्टी अगर नहीं कहती तो मैं चुनाव में जाता ही क्यों? इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मैं भी चाहता हूं कि पार्टी मुझे सभी पदों से हटा दे। 

बता दें कि हाल ही में हरीश रावत पर उन्हीं की पार्टी के नेता ने टिकट बेचने के आरोप लगाए थे। जिसके जवाब में हरीश रावत ने कहा कि वो आरोप-प्रत्यारोप में नहीं पड़ना चाहते हैं और वो चाहते हैं कि पार्टी उनको सभी पदों से हटा दें। गौरतलब है कि कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रंजीत रावत ने हरीश रावत पर पैसे लेकर टिकट देने का आरोप लगा दिया। रंजीत रावत ने हरीश रावत को टिकटों में धांधली करने के साथ-साथ कई नेताओं के टिकटों के उलटफेर के भी आरोप लगाए थे।

रावत ने दी सफाई

टिकट बेचने के आरोपों पर सफाई देते हुए हरीश रावत ने कहा कि ये आरोप मुझ पर लगाया गया है। मैं भगवान से मैं प्रार्थना करता हूं कि मुझे पार्टी से निष्कासित कर दिया जाए। रावत ने कहा कि उन पर जो आरोप लगाए गए हैं वे बेहद गंभीर हैं और जो व्यक्ति इन आरोपों को प्रचारित और प्रसारित कर रहा है वो महत्वपूर्ण पद पर बैठा है। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)