होम चुनावी हार के बाद कांग्रेस का बड़ा एक्शन, पांचों राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों से सोनिया ने मांगा इस्तीफा

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Mar 15, 2022 09:00 PM

चुनावी हार के बाद कांग्रेस का बड़ा एक्शन, पांचों राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों से सोनिया ने मांगा इस्तीफा

चुनावी हार के बाद कांग्रेस का बड़ा एक्शन, पांचों राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों से सोनिया ने मांगा इस्तीफा

चुनावी हार के बाद कांग्रेस का बड़ा एक्शन, पांचों राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों से सोनिया ने मांगा इस्तीफा

उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव संपन्न हो चुके हैं। चार राज्यों में भाजपा ने जहां अपनी सत्ता बरकरार रखी, वहीं पंजाब में बड़ा परिवर्तन हुआ। पंजाब में कांग्रेस की करारी हार हुई और आम आदमी पार्टी ने एकतरफा जीत हासिल की। मणिपुर, उत्तर प्रदेश, गोवा और उत्तराखंड में भी कांग्रेस का प्रदर्शन बेहद खराब रहा। इन सबके बीच कांग्रेस ने बड़ा एक्शन लिया है। पार्टी के मुताबिक के इन पांच राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष से इस्तीफा मांगा गया है। ऐसे में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर, पंजाब और गोवा के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्षों को अपना इस्तीफा देना होगा। खबर के मुताबिक के उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने अपना इस्तीफा पेश कर दिया है।गणेश गोदियाल ने लिखा कि प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए मैंने अपना इस्तीफा सौंप दिया है। मैं परिणाम के दिन ही अपना इस्तीफा देना चाहता था पर हाईकमान के आदेश की प्रतीक्षा में रुका था। कांग्रेस के इस आदेश के बाद पंजाब प्रदेश के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू को भी इस्तीफा देना होगा। सिद्धू अमृतसर पूर्व से चुनावी मैदान में थे और वह खुद हार गए। उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू भी अपना इस्तीफा देंगे। इसके अलावा मणिपुर और गोवा के भी प्रदेश अध्यक्ष को इस्तीफा देने के लिए कहा है। आपको बता दें कि पांच राज्यों में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस में खुद तकरार है। यही कारण है कि कांग्रेस की ओर से बड़ा एक्शन लिया गया है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)