होम पाकिस्तान की इंटरनेशनल बेइज्जती ! अमेरिकी सांसद की मांग- आतंकी समर्थक मसूद खान को न बनाएं राजदूत

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jan 31, 2022 10:31 PM

पाकिस्तान की इंटरनेशनल बेइज्जती ! अमेरिकी सांसद की मांग- आतंकी समर्थक मसूद खान को न बनाएं राजदूत

पाकिस्तान की इंटरनेशनल बेइज्जती ! अमेरिकी सांसद की मांग- आतंकी समर्थक मसूद खान को न बनाएं राजदूत

पाकिस्तान की इंटरनेशनल बेइज्जती ! अमेरिकी सांसद की मांग- आतंकी समर्थक मसूद खान को न बनाएं राजदूत

वैसे तो पाकिस्तान की किसी ना किसी बात पर फजीहत होते ही रहती है। लेकिन एक बार फिर से उसकी फजीहत अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हुई है। दरअसल, मामला अमेरिका से जुड़ा हुआ है। अमेरिकी सांसद स्कॉट पेरी ने राष्ट्रपति जो बाइडेन को एक पत्र लिखा है। अपने पत्र के जरिए स्कॉट पेरी ने पाकिस्तान के अगले राजदूत के रूप में मसूद खान की नियुक्ति को रद्द करने की मांग की है। लेकिन इसके बाद स्कॉट पेरी ने जो कुछ लिखा है उससे एक बार फिर से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पाकिस्तान की पोल खुलती दिखाई दे रही है। अपने पत्र में स्कॉट पेरी ने साफ तौर पर लिखा कि मसूद खान आतंकी समर्थक और जिहादी मानसिकता वाला है।आपको बता दें कि हाल में ही इमरान खान ने हिज्बुल समर्थक मसूद खान को अमेरिका में नया राजदूत बनाने का ऐलान किया था। लेकिन पाकिस्तान के इस ऐलान के साथ ही अमेरिका में विरोध शुरू हो गया है। अपने पत्र में अमेरिकी सांसद ने साफ तौर पर लिखा कि मसूद खान के आतंकी संगठनों को लेकर जिस तरह के विचार रहे हैं, वह बेहद ही चिंताजनक हैं। अपने पत्र में अमेरिकी सांसद ने लिखा कि मुझे बताया गया है कि विदेश विभाग ने कथित तौर पर मसूद खान को पाकिस्तान से नए राजदूत के रूप में मंजूरी पर फिलहाल रोक लगा दी है। लेकिन इस पर रोक ही सिर्फ पर्याप्त नहीं है।अपने पत्र में स्कॉट पेरी ने लिखा कि इमरान खान ने हमारे साथ साथ भारतीयों सहयोगियों की सुरक्षा को कमजोर करने के लिए एक सच्चे आतंकवादी हमदर्द को नामांकन किया है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि मैं आपसे अनुरोध करूंगा कि मसूद खान की नियुक्ति को ही अस्वीकार कर दिया जाए। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि अमेरिका के लिए इस्लामाबाद का रुख काफी खराब है। उन्होंने दावा किया कि मसूद खान ने जिहादियों जैसे कि बुरहान वानी जैसे हिज्बुल मुजाहिदीन के आतंकवादियों की खुलेआम प्रशंसा की है जो कि ठीक नहीं है। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)