होम रांची के स्वास्थ्य विशेषज्ञ बोले- हमें दूसरी लहर को नहीं भूलना चाहिए

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jan 28, 2022 10:46 PM

रांची के स्वास्थ्य विशेषज्ञ बोले- हमें दूसरी लहर को नहीं भूलना चाहिए

रांची के स्वास्थ्य विशेषज्ञ बोले- हमें दूसरी लहर को नहीं भूलना चाहिए

 रांची के स्वास्थ्य विशेषज्ञ बोले- हमें दूसरी लहर को नहीं भूलना चाहिए

चीन के वुहान शहर से निकले वायरस से दुनिया का लगभग हर एक देश प्रभावित हुआ है और भारत तो तीसरी लहर का सामना कर रहा है। ऐसे में कई राज्यों ने पाबंदियां लगाई हैं तो कुछ ने मामलों में कमी आने के बाद प्रतिबंधों में ढील दिया है। इसी बीच सबसे अहम सवाल यह उठ रहा है कि कोरोना का पीक कब खत्म होगा ? इस पर स्वास्थ्य विशेषज्ञों की तरह-तरह की टिप्पणी सामने आ रही है। इसी बीच झारखंड के सार्वजनिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ का दावा है कि हमें सतर्क रहना चाहिए। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, झारखंड की राजधानी रांची के सार्वजनिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ का कहना है कि कोरोना के पीक को खत्म होने में फरवरी-मार्च तक का समय लग सकता है इसलिए हमें सतर्क रहना जरूरी है। हमें दूसरी लहर को नहीं भूलना है क्योंकि पिछली बार भी हमने देखा था कि होली के समय ही कोरोना की लहर तेज हुई थी लेकिन इस बार इसकी संभावना कम है। उन्होंने कहा कि दो महीने सचेत रहने की जरूरत है, हो सकता है कि आने वाले 2-3 महीनों में हम कोरोना से ही आज़ादी जाए। देश में एक दिन में कोरोना के 2,51,209 नए मामले दर्ज किए गए हैं। जिसके बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,06,22,709 हो गई। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देश में 627 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,92,327 हो गई। देश में अभी 21,05,611 लोगों का इलाज चल रहा है, जो संक्रमण के कुल मामलों का 5.18 फीसदी है। पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के एक्टिव मरीजों की संख्या में 96,861 कमी दर्ज की गई है। देश में मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 93.60 प्रतिशत है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)