होम तो क्या इस वजह से अखिलेश के हेलीकॉप्टर को रोका गया ? वजह आई सामने

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jan 28, 2022 10:52 PM

तो क्या इस वजह से अखिलेश के हेलीकॉप्टर को रोका गया ? वजह आई सामने

तो क्या इस वजह से अखिलेश के हेलीकॉप्टर को रोका गया ? वजह आई सामने

तो क्या इस वजह से अखिलेश के हेलीकॉप्टर को रोका गया ? वजह आई सामने

समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव के हेलीकॉप्टर को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को रोककर रखे जाने के बाद सियासत गर्मा गई। अखिलेश यादव ने एक के बाद एक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर गंभीर आरोप लगाए। इसी बीच एक अहम जानकारी सामने आई है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक अखिलेश यादव के हेलीकॉप्टर को कमर्शियल फ्लाइट ऑपरेशन के चलते रोका गया था। समाचार एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बताया कि मैं हेलीकॉप्टर में 2 घंटे से अधिक समय तक था... मुझे उम्मीद है कि चुनाव आयोग इस पर गौर करेगा... अगर किसी को रैली के लिए जाना है तो वे कैसे काम करेंगे अगर उनके हेलिकॉप्टर को इतने लंबे समय के लिए रोक दिया जाए... ऐसा लगता है कि चुनाव से पहले भाजपा कुछ भी करेगी।उन्होंने आगे कहा कि लोगों ने मुझसे कहा कि भाजपा नेताओं ने मुझसे पहले उड़ान भरी थी... मुझे हवाई यातायात के बारे में बताया गया था, उन्हें इंतजार नहीं करना पड़ा जबकि मुझे 2 घंटे से ज्यादा इंतजार करना पड़ा। भाजपा चाहे कुछ भी करे, उत्तर प्रदेश के लोग उन्हें हटा देंगे। दरअसल, अखिलेश यादव को मुजफ्फरनगर में संयुक्त प्रेस वार्ता को संबोधित करने के लिए जाना था लेकिन उन्हें दिल्ली एयर पोर्ट पर रोक दिया गया। जिसकी वजह से वो 2 घंटे की देरी से पहुंचे। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)