होम एसोसिएशन ऑफ प्राईवेट स्कूल्स ने स्कूलों को बंद न करने हेतु मुख्यमंत्री को दिया प्रतिवेदन

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jan 17, 2022 09:08 PM

एसोसिएशन ऑफ प्राईवेट स्कूल्स ने स्कूलों को बंद न करने हेतु मुख्यमंत्री को दिया प्रतिवेदन

एसोसिएशन ऑफ प्राईवेट स्कूल्स ने स्कूलों को बंद न करने हेतु मुख्यमंत्री को दिया प्रतिवेदन

एसोसिएशन ऑफ प्राईवेट स्कूल्स ने स्कूलों को बंद न करने हेतु मुख्यमंत्री को दिया प्रतिवेदन

लखनऊ, 17 जनवरी। एसोसिएशन ऑफ प्राईवेट स्कूल्स, उत्तर प्रदेश ने मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ को आज एक प्रतिवेदन प्रेषित किया है, जिसमें बच्चों के हित को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश के स्कूलों को बन्द न करने का आग्रह किया है। एसोसिएशन ऑफ प्राईवेट स्कूल्स, उ.प्र. के अध्यक्ष श्री अतुल कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री को यह प्रतिवेदन वर्ल्ड बैंक के एजूकेशन डायरेक्टर श्री जैम सावेद्रा का हवाला देते हुए प्रेषित किया गया है, जिसमें बताया गया है कि कोरोना संक्रमण का स्कूलों को खोलने या बंद करने से कोई लेना देना नहीं है। श्री अतुल ने आगे कहा कि जब रेस्तरों व शॉपिंग मॉल आदि सबकुछ पहले की भाँति खुला हुआ है तो स्कूलों को बंद रखने का कोई औचित्य नहीं हैं क्योंकि यह बच्चों के भविष्य का प्रश्न है। स्कूलों को बंद करना अन्तिम उपाय होना चाहिए।

            श्री अतुल ने बताया कि श्री जैम सावेद्रा ने निष्कर्ष व्यक्त किया है कि अगर स्कूल खोले जाते हैं तो बच्चों पर हेल्थ रिस्क सबसे कम होता है और वैसे भी प्रदेश के सभी स्कूलों में कोविड प्रोटोकाल का पूरी तरह से पालन किया जा रहा है। ऐसे में मुख्यमंत्री जी को पत्र भेजकर आग्रह किया गया है कि प्रदेश के सभी स्कूलों को फिर से खोलने हेतु अविलम्ब आदेश प्रदान करें।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)