होम संयुक्त किसान मोर्चा ने केंद्र सरकार को दिया 31 तारीख तक का अल्टीमेटम,

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jan 16, 2022 09:18 PM

संयुक्त किसान मोर्चा ने केंद्र सरकार को दिया 31 तारीख तक का अल्टीमेटम,

संयुक्त किसान मोर्चा ने केंद्र सरकार को दिया 31 तारीख तक का अल्टीमेटम,

संयुक्त किसान मोर्चा ने केंद्र सरकार को दिया 31 तारीख तक का अल्टीमेटम,

 उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव का बिगुत बज चुका है। इसको लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी कमर भी कस ली है। लेकिन उत्तर प्रदेश में एक बड़ा भूचाल आ सकता है क्योंकि भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत लखीमपुर खीरी में तीन दिन का डेरा जमाने वाले हैं। आपको बता दें कि किसान नेता राकेश टिकैत लखीमपुर खीरी घटना के संदर्भ में आगामी 21 तारीख को वहां जाने वाले हैं। इस दौरान वो पीड़ित परिवार और जेल में बंद किसानों से मुलाकात करेंगे। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, बीकेयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि लखीमपुर खीरी में जो घटना हुई थी, हम 21 तारीख से वहां पर 3-4 दिन के लिए जाएंगे। वहां पर पीड़ितों से मुलाक़ात करेंगे। जो किसान जेल में है, हम उनसे भी मिलेंगे।31 जनवरी को मनाया जाएगा विरोध दिवस !iiiबीकेयू नेता युद्धवीर सिंह ने कहा कि अभी तक केंद्र ने न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर न तो कोई समिति बनाई है और न ही इस बारे में हमसे संपर्क किया है। लखीमपुर खीरी मामले में शामिल राज्यमंत्री को भी सरकार ने नहीं हटाया है। ऐसे में अगर सरकार हमारी मांगों का जवाब नहीं देती है तो हम 31 जनवरी को 'विरोध दिवस' मनाएंगे। इसी बीच उन्होंने राकेश टिकैत के लखीमपुर दौरे का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि राकेश टिकैत लखीमपुर में अधिकारियों से भी मुलाकात करेंगे। उसके बाद अगर सुनवाई नहीं होती है तो मोर्चा खोला जाएगा।गौरतलब है कि केंद्रीय कृषि कानून के खिलाफ एक साल से अधिक समय तक किसान आंदोलन चला। हालांकि केंद्र सरकार द्वारा कृषि कानूनों को वापस लिए जाने के बाद संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने किसान आंदोलन को स्थगित कर दिया था और कहा था कि 15 जनवरी को सरकार द्वारा की गई कार्रवाई पर समीक्षा बैठक होगी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)