होम जिस वकील ने आजम खान को भिजवाया जेल, उसी को भाजपा ने रामपुर से बनाया उम्मीदवार

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jan 16, 2022 09:24 PM

जिस वकील ने आजम खान को भिजवाया जेल, उसी को भाजपा ने रामपुर से बनाया उम्मीदवार

जिस वकील ने आजम खान को भिजवाया जेल, उसी को भाजपा ने रामपुर से बनाया उम्मीदवार

जिस वकील ने आजम खान को भिजवाया जेल, उसी को भाजपा ने रामपुर से बनाया उम्मीदवार

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की पहली सूची आ गई है। भाजपा ने अपनी पहली सूची में 107 नामों का ऐलान किए है। भाजपा के केंद्रीय कार्यालय में धर्मेंद्र प्रधान और पार्टी महासचिव अरुण सिंह ने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की। इसी कड़ी में इस बात की भी खबर मिली कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर शहर से चुनावी मैदान में उतरेंगे। जिन 107 सीटों के लिए भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है उनमें 20 वर्तमान विधायकों की छुट्टी कर दी गई है। पार्टी ने सिर्फ 63 सीटिंग विधायक को ही टिकट दिए हैं। भाजपा ने रामपुर से आकाश सक्सेना को टिकट दिया है। आपको बता दें कि रामपुर आजम खान के दबदबे वाला क्षेत्र है।आकाश सक्सेना ही वो शख्स हैं जिन्होंने आजम खान की नाक में दम कर रखा है। दरअसल, आकाश सक्सेना पेशे से वकील हैं। इतना ही नहीं ,आकाश सक्सेना ही वह वकील है जिन्होंने आजम खान और उनके परिवार के खिलाफ कई मुकदमे किए हैं। आकाश सक्सेना ने आजम खान के दोहरे पासपोर्ट, आधार कार्ड और जन्म प्रमाण पत्र मामले को उठाया था और इसी मामले में आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्लाह आजम जेल में बंद है। आजम खान की पत्नी तंजीम फातिमा भी जेल में रह चुकी हैं। इसके साथ ही आजम खान द्वारा स्थापित जौहर यूनिवर्सिटी पर भी सरकार का कंट्रोल हो चुका है।आकाश सक्सेना लगातार आजम खान के काले कारनामों की पोल खोलते रहे हैं। वह आजम खान के खिलाफ गवाही देने और सुबूत पेश करने में आगे रहे। कुल मिलाकर कहें तो आकाश सक्सेना ही आजम और उनके परिवार के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ी है। उत्तर प्रदेश में भाजपा का अपना दल (एस) और निषाद पार्टी से गठबंधन हुआ है। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी सहित पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति के अन्य सदस्यों ने बृहस्पतिवार को हुई एक बैठक में अब तक घोषित नामों पर मुहर लगाई थी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)