होम आजादी का अमृत महोत्सव के तहत आयोजित की गई प्रतियोगिताएं

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jan 16, 2022 09:21 PM

आजादी का अमृत महोत्सव के तहत आयोजित की गई प्रतियोगिताएं

आजादी का अमृत महोत्सव के तहत आयोजित की गई प्रतियोगिताएं

आजादी का अमृत महोत्सव के तहत आयोजित की गई प्रतियोगिताएं

लखनऊ : कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय भारत सरकार के स्वामित्व मैं देश के ३०५ जनपदों में कौशल विकास हेतु संचालित जन शिक्षण संस्थानों के गोमती नगर लखनऊ स्थित संस्थान द्वारा आजादी की ७५वी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में ७५ सप्ताह तक देश में मनाए जा रहे आज़ादी का अमृत महोत्सव (दिनांक १२ मार्च २०२१ से १५ अगस्त २०२२ तक ) कार्यक्रमों के अन्तर्गत विभिन्न क्षेत्रों में स्थापित प्रशिक्षण केन्द्रों में रंगोली बनाना , देशभक्ति गीत लेखन , लोरी लेखन प्रतियोगिताओ का आयोजन किया गया। संस्थान के निदेशक अनिल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि भारत सरकार के निर्देश के अनुपालन में  सांसदआदर्श ग्राम बेहटा बक्शी का तालाब के प्रशिक्षण केंद्र में प्रधान विनीता जयसवाल के दिशा निर्देशन में राष्ट्रीय चिंतन और कोरोना निवारण विषय पर प्रतिभागियों ने मनमोहक रंगोलियों व देशभक्ति गीत लेखन के माध्यम से जनमानस को जागरूक किया । इसी के साथ ही मॉल विकास खंड के ग्राम अटारी में अयोजित प्रतियोगिताओं का शुभारंभ अटारी प्रधान व  मॉल ब्लाक प्रधान संघ अध्यक्षा श्रीमती संयोगिता सिंह चौहान ने किया । कार्यक्रम में उपस्थित ब्लाक प्रमुख पति राम कुमार राही एवं अन्य ग्रामों के प्रधानों ने प्रतिभागियों द्वारा सम सामयिक विषयों पर बनाई गई  आकर्षक रंगोलियों ,देश भक्ति से ओतप्रोत देश भक्ति गीत लेखन व लोरी लेखन को मूल्याकित कर सराहा । कोरोना माहामारी के दृष्टिगत अन्य क्षेत्रों में इन प्रतियोगिताओं का आयोजन वर्चुअल माध्यम से कराया जा रहा है। प्रतियोगिताओं के प्रतिभागियों की प्रविष्टि  को संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार की वेबसाइट पर दर्ज कराकर उन्हें प्रतिभागिता प्रमाणपत्र जारी भी किया गया। इन प्रविष्ठियों का राज्य व केंद्र सरकार द्वारा मूल्यांकन कर सर्वशेष्ठ्र प्रतिभागियों को राष्ट्रिय स्तर पर पुरस्कृत किया जाएगा। कार्यक्रम के सफल संयोजन एवं संचालन में कार्यक्रम अधिकारी पन्नालाल , सहायक कार्यक्रम अधिकारी किरन धस्माना , कार्यक्रम सहायक नीतू यादव सहित अन्य कर्मियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इन कार्यक्रमों में सेवा चिकन की स्वयंसेवी संस्था देवी फाउंडेशन की सचिव खुशबू रस्तोगी व यौन उत्पीड़ित , शोषित युवतियों हेतु समर्पित आश्रय गृह नई आशा की सचिव विनीता ग्रेवाल ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)